वैभव सूर्यवंशी जलवा दिखाने के लिए हैं तैयार, ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए का पहला मुकाबला आज
इस महीने आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयनित वैभव सूर्यवंशी मंगलवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय ए टीम त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

भारत की टी20 टीम में जगह पा चुके वैभव सूर्यवंशी आज यानी मंगलवार 9 जून को आईपीएल 2026 के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगी। आज से शुरू होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए को मेजबान श्रीलंका ए से भिड़ना है। इस मैच के दौरान सभी की निगाहें इस 15 साल के किशोर बल्लेबाजी सनसनी पर टिकी रहेंगी। सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन के साथ पिछले दो बार की विश्व कप विजेता भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। उनके शामिल होने से तीन बार की विजेता टीम और मजबूत हो गई है।
अब वह 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, जहां श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ रवाना होने से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी आईपीएल में आक्रामक बल्लेबाजी से निकलकर श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर लंबे प्रारूप की सफेद गेंद क्रिकेट में खुद को किस तरह ढालते हैं।
सूर्यवंशी को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ गेंदों पर रक्षात्मक होकर खेलते हुए भी देखा गया, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही दर्शकों को आकर्षित करने का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि यह श्रृंखला सूर्यवंशी के लिए लंबे प्रारूप में खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी।
तिलक ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''सभी ने देखा है कि वह कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में खेले गये अंडर-19 विश्व कप और खास कर उसके फाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।'' उन्होंने कहा, ''हम यह देखने को लेकर उत्साहित हैं कि वह इस प्रारूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं। श्रीलंका की धीमी पिचों पर उनकी भूमिका कुछ अलग होगी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह यहां भी अच्छा करेंगे।''
यह दौरा तिलक वर्मा की कप्तानी क्षमता की भी परीक्षा माना जा रहा है। राष्ट्रीय टी20 टीम में भविष्य के कप्तानी विकल्पों में भी उनका नाम चर्चा में रहा है। तिलक ने कहा, ''कप्तान के रूप में मैं काफी आत्मविश्वास से भरा हूं। इससे पहले भी मैं दो श्रृंखलाओं में कप्तानी कर चुका हूं और हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हैदराबाद के लिए दलीप ट्रॉफी में भी कप्तानी का अनुभव मिला है।''
भारतीय टीम मे आईपीएल के कई सितारे शामिल हैं। इनमें उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य, निशांत सिंधु, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र, तथा हरफनमौला सूर्यांश शेडगे शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में अंशुल कंबोज, अरशद खान, विपराज निगम, युधवीर सिंह, यश ठाकुर और अनुकूल रॉय टीम के प्रमुख विकल्प होंगे। त्रिकोणीय सीरीज में प्रत्येक टीम अन्य दो टीमों से दो-दो बार खेलेगी। अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
भारत ए टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



