India A vs Sri Lanka A Score: पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 333/4, ध्रुव जुरैल और शेख रशीद ने ठोकी फिफ्टी
India A vs Sri Lanka A Cricket Score, 1st Unofficial Test- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए पहला अनौपचारिक टेस्ट गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 333 रन बना दिए हैं। साई सुदर्शन ने शतक, शेख रशीद और जुरैल ने फिफ्टी जड़ी।

India A vs Sri Lanka A Cricket Score, 1st Unofficial Test- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो टेस्ट मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जून से गाले में खेला जा रहा है। इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देख सकते हैं। भारत ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट पर 333 रन बना दिए हैं। साई सुदर्शन ने शतक, शेख रशीद और जुरैल ने फिफ्टी जड़ी है।
साई सुदर्शन के शतक के दम पर भारत बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा रहा है। हालांकि, वे आउट हो चुके हैं। आयुष पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए और भारत को पहला झटका लगा। लंच के बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर-4 पर रुतुराज गायकवाड़ आए, जिन्होंने पारी को संभाला, मगर 22 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन 175 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 132 रनों की पारी खेलकर गुनासेकरा की गेंद पर दुलज समुदिता के हाथों कैच आउट हो गए। इस तरह भारत ने चौथा विकेट गंवाया।
IND A vs SL A LIVE Scorecard in Hindi
INDA Live Score- 333/4 (86 ओवर)
शेख रशीद -53*
ध्रुव जुरैल- 68
ट्रॉई सीरीज अपने नाम करने के बाद इंडिया ए की नजरें टेस्ट में धाक जमाने पर होगी। हाल ही में श्रीलंका में ही भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज खेली गई थी, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने मेजबानों को बुरी तरह रौंदकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे थे, जिन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि वह इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। वैभव सूर्यवंशी इस समय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर हैं। वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड दौरे पर डेब्यू 26 जून को हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर/कप्तान), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, औकिब नबी डार
ध्रुव जुरेल श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। वहीं एक्शन में रुतुराज गायकवाड़ देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, हर्ष दुबे, आकिब नबी डार और अंशुल कंबोज जैसे सितारे होंगे। कुछ खिलाड़ी भारतीय सीनियर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, वहीं कुछ अभी भी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया ए सीरीज इन सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है।
इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए अनौपचारिक टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट भारत में नहीं होगा। ट्राई नेशन ए सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ब्रॉडकास्टर्स को झुकना पड़ा था। लेकिन इस सीरीज का लाइव प्रसारण कहीं नहीं होगा। इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए लाइव स्कोर के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के साथ बने रहें।
इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए स्क्वॉड
इंडिया ए स्क्वाड: रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, अमन मोखाड़े, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), हर्ष दुबे, सारांश जैन, आकिब नबी डार, यश ठाकुर, जीशान अंसारी, गुरनूर बराड़, नारायण जगदीशन, अंशुल कंबोज, शेख रशीद, आयुष पांडे
श्रीलंका ए स्क्वाड: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिडू फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), पवनथा वीरसिंघे, दिलुम सुदीरा, रविन्दु फर्नांडो, केशरा नुवांथा, कविन्दु पथिरत्ने, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुदिता, प्रवीण मनीषा, असंका मनोज, सोहन डे लिवेरा, चमिका गुणसेकरा, अहान विक्रमसिंघे
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


