IND A vs SL A Cricket Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए 339 रन से आगे, श्रीलंका का स्कोर 113/2

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India A vs Sri Lanka A Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए पहला अनौपचारिक टेस्ट गाले में खेला जा रहा है। साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल के शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी 452/6 पर घोषित की। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113/2 बना लिए थे।

India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score in Hindi

India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। शेख राशीद 63 रन बनाकर आउट हुए। बारिश से प्रभावित दूसरे दिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया है। साई सुदर्शन और जुरेल के शतकों की बदौलत इंडिया ए ने पहली पारी में 111.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 452 रन बनाकर पारी घोषित की। ध्रुव जुरेल 215 गेंद में 141 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका ने निरोशन डिकवेल का विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 13 गेंद में 10 रन बनाए।

मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। साई सुदर्शन ने पारी का आगाज करते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 19 चौकों की मदद से 132 रनों की शानदार पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल (12) और रुतुराज गायकवाड़ (22) के फेल होने पर एक समय पर भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई थी। मगर फिर कप्तान ध्रुव जुरेल ने शेख रशीद के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाज फिफ्टी जड़ी और पांचवें विकेट के लिए उनके बीच 116 रनों की पार्टरनशिप भी की। शेख रशीद अर्धशतक बनाकर आउट हुए जबकि ध्रुव जुरैल ने नॉट आउट 141 रन बनाए। हर्ष दुबे ने 30 रनों की पारी खेली। भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 452 रनों पर घोषित कर दी।

भारत ए की पहली पारी के जवाब में श्रीलंका ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 50 रन के भीतर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद फर्नाडो और बंडारा ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। दूसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 113 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score in Hindi 1st Unofficial Test Day 2

SLA Score- 113/2 (31) day 2 stumps

ind- 452/6 पारी घोषित। भारत 339 रनों से आगे।

INDA Live Score- 452/6 (111.4)

टीम इंडिया इस अनौपचारिक टेस्ट सीरीज से पहले ट्रॉई सीरीज जीतकर आ रही है। यह ट्राई सीरीज भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हुई थी। भारत और श्रीलंका की टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों पर 94 रनों की धुआंधार पारी के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। इस टेस्ट सीरीज में जरूर इंडिया ए को वैभव सूर्यवंशी की कमी खेलेगी क्योंकि वह इस समय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर है। आज आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में उनके डेब्यू की उम्मीद है।

इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में नहीं हो रहा है। IND A vs SL A लाइव स्कोर के लिए लाइवहिंदुस्तान के साथ बने रहें।

इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए प्लेइंग XI-

इंडिया ए- साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान) (विकेट कीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, औकिब नबी डार

श्रीलंका ए- पवनथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, अंजला बंडारा, कविन्दु पथिरत्ने, दुलाज समुदिता, चमिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।