Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India A vs Pakistan Shaheens Live Telecast Asia Cup Rising Stars Match 6th How To Watch IND vs PAK Live Match Online TV
India A vs Pakistan Shaheens Live Telecast: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज IND vs PAK मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

India A vs Pakistan Shaheens Live Telecast: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज IND vs PAK मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

संक्षेप:

India A vs Pakistan Shaheens Live Telecast: इंडिया ए वर्सेस पाकिस्तान शाहीन एशिया कप राइजिंग स्टार्स का ‘महामुकाबला’ आज खेला जाना है। पाकिस्तान की सीनियर्स टीम को धूल चटाने के बाद भारत जूनियर टीम को भी धोना चाहेगा।

Nov 16, 2025 06:27 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India A vs Pakistan Shaheens Live Telecast: इंडिया ए वर्सेस पाकिस्तान शाहीन एशिया कप राइजिंग स्टार्स का ‘महामुकाबला’ आज यानी रविवार, 16 अक्टूबर को खेला जाना है। हाल ही में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय सीनियर टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की थी, हालांकि यह ट्रॉफी आज भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस में है। भारतीय सीनियर टीम ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल तीन बार धूल चटाई थी। अब जूनियर टीम की नजरें भी सीनियर्स के कदमों पर चलने पर होगी। इस मैच के दौरान एक बार फिर हर किसी की निगाहें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। आईए एक नजर IND A vs PAK Shaheens मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:BCCI ने कर दिया IPL 2026 ऑक्शन की तारीख का ऐलान, 237.55 करोड़ तक…

India A vs Pakistan Shaheens एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच कब खेला जाएगा?

Ind A vs Pak Shaheens एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच आज रविवार, 16 नवंबर को खेला जाएगा।

इंडिया ए वर्सेस पाकिस्तान शाहीन एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच कहां खेला जाएगा?

India A vs Pakistan A एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत ए वर्सेस पाकिस्तान शाहीन एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND A vs PAK A एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -जितेश शर्मा और इरफान खान- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:लोग 4 साल में हजार रन बनाते हैं लेकिन मैंने...क्या सरफराज इस चीज से हैं निराश?

India A vs Pakistan Shaheens एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

Ind A vs Pak Shaheens एशिया कप राइजिंग स्टार्स का 6ठा मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनल पर देख सकते हैं।

India A vs Pakistan A एशिया कप राइजिंग स्टार्स के 6ठे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

IND A vs PAK A एशिया कप राइजिंग स्टार्स के 6ठे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप SonyLIV ऐप पर उठा सकते हैं।

भारत ए वर्सेस पाकिस्तान शाहीन स्क्वॉड-

भारत ए: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।

पाकिस्तान ए: इरफान खान (कप्तान), यासिर खान, मुहम्मद नईम, मुहम्मद फैक, माज सदाकत, गाजी गोरी, मुहम्मद शहजाद, साद मसूद, अराफात मिन्हास, मुबासिर खान, शाहिद अजीज, सुफयान मोकिम, उबैद शाह, मुहम्मद सलमान, अहमद दानियाल।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।