Hindi Newsक्रिकेटIND vs BAN Highlights: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए का सफर हुआ खत्म, सुपर ओवर में बांग्लादेश ने हराया
LIVE Updatesरिफ्रेश

IND vs BAN Highlights: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए का सफर हुआ खत्म, सुपर ओवर में बांग्लादेश ने हराया

India A vs Bangladesh A Rising Stars Asia cup 2025: बांग्लादेश ए ने शुक्रवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ए को हराकर फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल टाई रहा, जिसके बाद सुपर ओवर में बांग्लादेश ने बाजी मारी।

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए

Himanshu Singh| विशेष संवाददाता, नई दिल्ली |Fri, 21 Nov 2025 07:22 PM IST
हमें फॉलो करें

ind vs ban Rising Stars Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ए को सुपर ओवर में हराया। इस हार के साथ टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म हो गया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे और टीम 15 रन बनाने में सफल रही। सुपर ओवर में भारतीय टीम एक भी रन नहीं बना सकी। जितेश शर्मा और आशुतोष बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने भी पहली ही गेंद पर यासिर अली का विकेट गंवाया। हालांकि दूसरी गेंद पर बांग्लादेश को वाइड मिला, जिससे टीम मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी हुई। वैभव 15 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए। नमन धीर 12 गेंद में सात रन ही बना सके। प्रियांश 23 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान जितेश शर्मा ने 23 गेंद में 33 रन की पारी खेली। उन्हें अबू ने पवेलियन भेजा। रमनदीप 11 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। आशुतोष ने 6 गेंद में 13 रन की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। रहमान सोहन और जिशान आलम ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। आलम 14 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। अबरार 13 और कप्तान अकबर अली नौ रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। अबू हैदर रोनी खाता ही नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज रहमान सोहन ने 46 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। महिदुल इस्लाम अंकोन एक रन ही बना सके। एसएम मेहरब ने नमन के एक ओवर में 28 रन बटोरे, जिससे बांग्लादेश की टीम 194 रन तक पहुंची। मेहरब ने 18 गेंद में 48 रन ठोके। अपनी पारी में उन्होंने 6 छक्के और एक चौका लगाया। यासिर अली ने 9 गेंद में 17 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रहमान ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। हालांकि आखिरी के ओवरों में मेहरब ने तूफानी पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 194 तक पहुंचने में सफल रहा। भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने दो विकेट चटकाए।

21 Nov 2025, 07:02:50 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ने सुपर ओवर में जीता सेमीफाइनल

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ए ने शुक्रवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ए को हराया। सुपर ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था। सुयश ने पहली गेंद पर यासिर को आउट किया लेकिन अगली गेंद वाइड डाल दी, जिससे बांग्लादेश जीत गया।

21 Nov 2025, 06:49:28 PM IST

Ind vs Ban live score: सुपर ओवर में भारत का नहीं खुला खाता

Ind vs Ban live score: भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में रन नहीं बना सकी।

21 Nov 2025, 06:44:54 PM IST

Ind vs Ban live score: सुपर ओवर में पहुंचा सेमीफाइनल

Ind vs Ban live score: भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। आशुतोष ने तीसरी गेंद पर छक्का और फिर चौथी गेंद पर चौका लगाकर मैच को करीब ला दिया। अंतिम गेंद पर हर्ष ने तीन रन लेकर मैच टाई करवाया। बांग्लादेश के कीपर ने गलत थ्रो किया, जिससे भारत मैच टाई करने में सफल रहा।

21 Nov 2025, 06:43:00 PM IST

Ind vs Ban live score: सेमीफाइनल हुआ टाई

Ind vs Ban live score: भारत और बांग्लादेश के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल टाई हो गया है। बांग्लादेश द्वारा मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

21 Nov 2025, 06:34:13 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 16 रन

Ind vs Ban live score: भारत ए को जीत के लिए आखिरी 6 गेंद में 16 रन चाहिए। टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं।

21 Nov 2025, 06:33:13 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

Ind vs Ban live score: भारत ने रमनदीप सिंह का विकेट गंवा दिया है। रमनदीप 11 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। रिपन ने उन्हें आउट किया।

21 Nov 2025, 06:28:45 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत को 12 गेंद में चाहिए 21 रन

Ind vs Ban live score: भारतीय टीम को सेमीफाइनल जीतने के लिए 12 गेंद में 21 रन बनाने हैं। इस समय क्रीज पर नेहाल और रमनदीप मौजूद हैं।

21 Nov 2025, 06:22:21 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत का चौथा विकेट गिरा

Ind vs Ban live score: भारतीय टीम का 150 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा है। टीम ने कप्तान जितेश शर्मा का विकेट गंवाया है। जितेश 23 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए।

21 Nov 2025, 06:10:47 PM IST

Ind vs Ban live score: जितेश-नेहल ने पारी को संभाला

Ind vs Ban live score: जितेश शर्मा और नेहल ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

21 Nov 2025, 05:56:00 PM IST

Ind vs Ban live score: प्रियांश आर्या की पारी का हुआ अंत

Ind vs Ban live score: प्रियांश आर्या 23 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए।

21 Nov 2025, 05:40:33 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

Ind vs Ban live score: भारत ने सातवें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। नमन धीर 12 गेंद में सात रन ही बना सके।

21 Nov 2025, 05:22:19 PM IST

Ind vs Ban live score: वैभव सूर्यवंशी तूफानी पारी खेलकर हुए आउट

Ind vs Ban live score: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वैभव ने अपनी पारी में 4 छक्के और दो चौके लगाए। उन्होंने प्रियांश के साथ 53 रन जोड़े।

21 Nov 2025, 05:16:49 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत ए की धमाकेदार शुरुआत

Ind vs Ban live score: 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने दमदार शुरुआत दिलाई है। भारत ने चौथे ओवर में ही 50 का आंकड़ा छू लिया है।

21 Nov 2025, 05:01:39 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ने भारत को दिया 195 रनों का विशाल लक्ष्य

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए हैं। भारत ए को फाइनल में पहुंचने के लिए 195 रन बनाने होंगे।

21 Nov 2025, 04:44:51 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत ने बांग्लादेश के 6 विकेट झटके

Ind vs Ban live score: अच्छी शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने लगातार ओवरों में विकेट गंवाए हैं। महिदुल इस्लाम अंकोन सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

21 Nov 2025, 04:21:15 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ने 15वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। अकबर अली के बाद अबु भी पवेलियन लौट गए हैं।

21 Nov 2025, 03:53:31 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ने गंवाया दूसरा विकेट

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश की टीम ने 76 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है। जवाद अबरार 19 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

21 Nov 2025, 03:34:40 PM IST

Ind vs Ban live score: गुरजपनीत सिंह ने बांग्लादेश को दिया झटका

Ind vs Ban live score: तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जीशान आलम को आउट किया। सोहन और आलम के बीच 43 रन की साझेदारी हुई।

21 Nov 2025, 03:12:34 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश की टीम टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी है। आलम और सोहन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है।

21 Nov 2025, 02:50:16 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ए प्लेइंग इलेवन

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ए (प्लेइंग इलेवन): हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, ज़वाद अबरार, अकबर अली (विकेट कीपर/कप्तान), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, एसएम मेहरब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल

21 Nov 2025, 02:43:12 PM IST

Ind vs Ban live score: इंडिया ए प्लेइंग इलेवन

Ind vs Ban live score: इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, विजयकुमार व्यशाक, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा

21 Nov 2025, 02:38:37 PM IST

Ind vs Ban live score: इंडिया ए ने जीता टॉस

Ind vs Ban live score: इंडिया ए ने बांग्लादेश ए के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

21 Nov 2025, 02:24:19 PM IST

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ए स्क्वॉड

Ind vs Ban live score: बांग्लादेश ए स्क्वाड: हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, जवाद अबरार, अकबर अली (विकेट कीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, एसएम मेहेरोब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल, अरिफुल इस्लाम, तोफेल अहमद, शादीन इस्लाम, मृत्युंजय चौधरी

21 Nov 2025, 02:09:46 PM IST

Ind vs Ban live score: भारत ए स्क्वाड

जितेश शर्मा (विकेटकीपर और कप्तान), विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्य, युद्धवीर सिंह, हर्ष दुबे, गुरपजनीत सिंह, अभिषेक पोरेल, नमन धीर, सूर्यांश शेडगे, सुयश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी

21 Nov 2025, 12:26:17 PM IST

ind vs ban live score: इंडिया ए वर्सेस बांग्लादेश ए सेमीफाइनल

ind vs ban live score: भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच शुक्रवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का पहला सेमीफाइनल दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश ने लीग स्टेज में 2-2 मुकाबले जीते हैं।

PreviousNext
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।