Ind A vs Afg A Score: करो या मरो वाले मैच में भारत-ए ने AFG- A को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Ind A vs Afg A Score: इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का लीग मैच दांबुला में खेला गया। इस मैच में इंडिया ए ने 319 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने 320 रनों का लक्ष्य था, जिसे वह हासिल नहीं कर पाई। पूरी टीम 218 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबले को 101 रनों से जीत लिया।

Ind A vs Afg A Score: करो या मरो वाले मैच में भारत-ए ने AFG- A को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया

Ind A vs Afg A Score: इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का लीग मैच दांबुला में खेला गया। इस मैच में इंडिया ए ने 319 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने 320 रनों का लक्ष्य था, जिसे वह हासिल नहीं कर पाई। पूरी टीम 218 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबले को 101 रनों से जीत लिया।

बुधवार 17 जून को दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने दमदार अर्धशतक जड़े। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए, जबकि तिलक वर्मा ने 3 बदलाव प्लेइंग इलेवन में करने की बात कही। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था।

भारत ने इस मैच को जीतकर फाइनल की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है, अफगानिस्तान को इसके लिए इंतजार करना होगा। 320 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करती हुई अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ 218 रन बनाए। उनकी ओर से बहिर शाह ने 57 और फैसल निशोजादा ने 46 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बैटर नहीं टिक सका। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। भारत की ओर से निशांत सिंधु ने 4, यश ठाकुर ने 2, विप्रज निगम- सुयांश शेडगे- अंशुल कंबोज और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट हासिल हुए।

भारत ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रनों से हराया

India A vs Afghanistan A Scorecard

IND A 319/8 (50 ओवर)

AFG A 218/10 (36.5 ओवर)

इंडिया ए की पारी, 3 बल्लेबाजों की फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वैभव आउट होकर पवेलियन लौट सकते थे, लेकिन थर्ड अंपायर से उन्हें साथ मिला। कैच आउट वे हो गए थे, लेकिन फील्डर को अंपायर ने पाया कि गेंद जमीन को भी टच होकर गई है। तीसरे ओवर में भी उनका एक कैच छूटा। वैभव और प्रियांश ने पहले 6 ओवर में 53 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी को फरीदून दाउदजई ने खालिद तानीवाल के हाथों कैच आउट कराया। 28 गेंदों में 38 रन 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से वैभव ने बनाए।

प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 से ज्यादा का था। भारत को दूसरा झटका प्रियांश आर्या के रूप में लगा, जो 42 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 9 चौके और एक छक्का अपनी इस पारी में उन्होंने जड़ा। फरमानुल्लाह सैफी ने उन्हें शम्स उर रहमान के हाथों कैच आउट कराया। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। अब्दुल्लाह अहमदजई ने मोहम्मद ईशाक के हाथों कैच आउट कराया।

61 गेंदों में 4 चौकों की मदद से कुमार कुशाग्र ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी का ये किसी भी बल्लेबाज का दूसरा अर्धशतक है। कुमार कुशाग्र के रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट गंवाया। 67 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी कुशाग्रम ने खेली। वे फरीदून दाउदजई की गेंद पर बोल्ड हो गए। तिलक वर्मा ने 67 गेंदों में 4 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यांश शेडगे को जहीर खान ने फंसाया और पांचवां झटका टीम इंडिया को दिया। 9 गेंदों में 7 रन ही वे बना सके और फैसल शिनोजादा के हाथों कैच आउट हो गए।

तिलक वर्मा के रूप में भारत ने छठा विकेट गंवाया। उनको अब्दुल्लाह अहमदजई ने मोहम्मद ईशाक के हाथों कैच आउट कराया। 75 गेंदों में 59 रनों की पारी तिलक ने खेली। 5 चौके इस पारी में उन्होंने लगाए। विपराज निगम ने 20 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 310 के पार ले जाने में मदद की। उनको फरमानुल्लाह सैफी ने आउट किया। अनुकूल रॉय ने 2 गेंदों में 4 रन बनाए।

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर

अफगानिस्तान ए (प्लेइंग XI): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनिवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), ज़हीर खान, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फैसल खान अहमदज़ई, फरीदून दाऊदज़ई

भारतीय टीम अफगानिस्तान की टीम से बदला लेना भी चाहेगी, क्योंकि पिछले मैच में अफगानिस्तान ने डीएलएस मेथड से भारत को हरा दिया था। टीम इंडिया को अगर श्रीलंका में जारी इस ट्राई नेशन वनडे सीरीज के फाइनल में पहुंचना है तो आज का मैच जीतना ही होगा। इस मैच के हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। श्रीलंका की टीम भी फिर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से उम्मीदें होंगी कि वे एक बड़ी पारी इस मैच में खेलें। अभी तक 3 मैचों में 79 रन ही वैभव ने बनाए हैं। 44 रन उनका इस सीरीज में सर्वाधिक स्कोर है। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट और उनके चाहने वालों की उम्मीद होगी कि एक बड़ी पारी उनके बल्ले से आए और टीम की जीत में वे अहम योगदान निभाएं। इसके अलावा गेंदबाजी पर भारत को ध्यान देना होगा। इन तीन मैचों में भारत का प्रदर्शन गेंदबाजी के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। बल्लेबाजी में शुरुआत भी ज्यादातर मैचों में अच्छी नहीं रही

ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया का प्रदर्शन

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने ट्राई नेशन सीरीज के 3 मैच अब तक खेले हैं। पहले मैच में श्रीलंका को भारत ने हराया था, लेकिन अगले मैच में अफगानिस्तान ए से हार का सामना इंडिया ए को करना पड़ा। पिछले मैच में भी इंडिया ए को हार झेलनी पड़ी। श्रीलंका ने सुपर ओवर तक चले मैच में हरा दिया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।