इंडिया ए का ट्राई नेशन ए सीरीज फाइनल किसके साथ, कब होगा मैच? समझें पूरा समीकरण
इंडिया ए ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है। 21 जून को इस सीरीज का फाइनल खेला जाना है। मेजबान श्रीलंका या अफगानिस्तान में से कोई एक टीम फाइनल में पहुंचेगी। आईए समझते हैं पूरा समीकरण-

तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए की टीम ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है। अफगानिस्तान ए को 101 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने फाइनल का टिकट कटाया। इससे पहले श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो मैच हारकर टीम इंडिया पर सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, मगर अफगानिस्तान ए के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में भारत ने जीत का अंतर इतना बड़ा कर दिया कि पिछली दो हार का असर कम हो गया। अब फाइनल के लिए मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जंग है। ट्राई नेशन ए सीरीज के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान 19 जून को दांबुला में ही खेला जाना है। इस मैच के रिजल्ट से पता चलेगा कि कौन सी टीम भारत ए के साथ फाइनल खेलेगी। आईए समझते हैं श्रीलंका ए और अफगाानिस्तान ए का समीकरण-
श्रीलंका ए के लिए फाइनल का समीकरण-
- श्रीलंका को अगर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें सिर्फ अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करनी होगी, चाहे वह जीत एक रन की या एक विकेट की क्यों ना हो। श्रीलंका के खाते में 4 अंक है। अगर मेजबान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह पॉइंट्स टेबल में भारत के ऊपर 6 अंक के साथ पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मैच होगा। श्रीलंका को नेट रन रेट की परवाह करने की कोई जरूरत नहीं है।
अफगानिस्तान ए के लिए फाइनल का समीकरण
- अफगानिस्तान को अगर इंडिया ए के साथ ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल खेलना है तो उन्हें सिर्फ श्रीलंका पर जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान के लिए प्लेयर ऑफ का समीकरण ज्यादा महत्वपूर्ण है।
- अगर अफगानिस्तान को ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना है तो उन्हें 19 जून को श्रीलंका से होने वाले मुकाबले में 121 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं अगर उन्हें 250 का टारगेट चेज करना होगा तो ये काम उन्हें 29 ओवर में ही करना होगा। तभी अफगानिस्तान की टीम 2 अंकों के साथ नेट रन रेट में श्रीलंका को पछाड़ पाएगी।
- अफगानिस्तान के खाते में फिलहाल 2 अंक है और उनका नेट रन रेट -1.983 का है। श्रीलंका को हराने के साथ-साथछ अफगानिस्तान को नेट रन रेट के मामले में लंबी छलांग लगानी होगी।
ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल रविवार, 21 जून को दांबुला में खेला जाना है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


