सूर्यांश शेडगे ट्राई सीरीज में कर रहे कमाल, 3 मैचों में बना चुके हैं 138 रन; श्रीलंका के खिलाफ खेली दमदार पारी
सूर्यांश शेडगे ने ट्राई नेशन ए सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलते हुए अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में 138 रन बनाए हैं। हालांकि अभी तक गेंदबाजी करते हुए विकेट नहीं ले सके हैं।

इंडिया ए की टीम सोमवार को पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम के बीच हुई शतकीय साझेदारियों की बदौलत टीम ने 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए। त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 के अंदर ही सात विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार पारी खेली और निगम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। सूर्यांश ने इससे पहले भी शुरुआती दो मुकाबले में महत्वपूर्ण पारियां खेली थी और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हालांकि वह अभी तक गेंद से कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंद में 72 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाए और एक चौके और दो छक्के की मदद से 14 गेंद में नाबाद 26 रन बनाए। वहीं अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में भी ताबड़तोड़ पारी खेली थी और 27 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। सोमवार को शेडगे ने फिर एक बेहतरीन पारी खेली।
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने टीम को मुश्किलों से उबारा और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शेडगे ने 66 गेंद में 72 रन की पारी खेली जबकि विपराज ने 49 गेंद में 51 रन की पारी खेली। दोनों ने उस समय आठवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की जब टीम 143 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
सूर्यवंशी (14 गेंद में 21 रन) ने तेज गेंदबाज चमिका गुणाशेखर पर छक्के और दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन ऑफ स्पिनर साहन अराचिगे की जगह पर प्वाइंट पर कैच दे बैठे। कप्तान तिलक वर्मा (23) और फॉर्म में चल रहे उप कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (32) ने तीसरे विकेट के लिए नौ ओवर में 52 रन की साझेदारी की लेकिन धीमी पिच पर श्रीलंका के स्पिनरों के बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। दो विकेट पर 91 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही भारतीय टीम ने इसके बाद लगातार विकेट गंवाए। ऑफ स्पिनर विजयकांत व्यासकांत ने गायकवाड़ को पगबाधा करके भारत को तीसरा झटका दिया।
तिलक भी इसके बाद कुगाथस मथुलन की गेंद पर प्वाइंट पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। मुंबई के शेडगे और उत्तर प्रदेश के विपराज ने इसके बाद पारी को संभाला। घरेलू क्रिकेट में अपनी टीमों के लिए सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले शेडगे और विपराज ने एक बार फिर अपनी क्षमता का परिचय दिया। शेडगे ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे जबकि विपराज ने छह चौके जड़े। दोनों ने स्ट्राइक रोटेट करने के अलावा खराब गेंदों को सबक सिखाने में भी कोताही नहीं बरती।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



