Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India A players fume charge towards umpire after clean catch denied vs Pakistan A controversy in Asia Cup rising stars
भारतीय बल्लेबाज OUT और पाकिस्तानी बल्लेबाज NOT OUT… एशिया कप में अंपायर के फैसलों पर उठे सवाल

भारतीय बल्लेबाज OUT और पाकिस्तानी बल्लेबाज NOT OUT… एशिया कप में अंपायर के फैसलों पर उठे सवाल

संक्षेप: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए  के बल्लेबाज को आउट दिया गया, जबकि पाकिस्तान ए के बल्लेबाज को नॉट आउट दिया गया। इस तरह ये मैच थोड़ा विवादास्पद रहा। पहले मैदानी अंपायर और फिर थर्ड अंपायर से गलतियां हुईं।

Mon, 17 Nov 2025 11:50 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेला गया लीग मैच थोड़ा विवादास्पद रहा। पहले मैदानी अंपायर और फिर थर्ड अंपायर से गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा। इस मैच में इंडिया ए को करारी हार मिली। दोहा में खेले जा रहे इस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच में इंडिया की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो फील्ड अंपायर ने आशुतोष राणा को गलत आउट दे दिया, वहीं जब पाकिस्तान ए की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो एक आउट के फैसले को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। एक फैसले में अंपायर गलती को नहीं सुधारा जा सकता था, लेकिन दूसरे फैसले में थर्ड अंपायर से चूक हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा को मैदानी अंपायर ने lbw आउट दे दिया। इसमें डीआरएस उपलब्ध नहीं था तो वे डीआरएस नहीं ले सकते थे और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। जैसे ही अंपायर की उंगली उठी, वैसे ही आशुतोष शर्मा और नेहल वढेरा हैरान रह गए, क्योंकि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर नजर आ रही थी। इम्पैक्ट तो स्टंप्स के बाहर था ही। खैर ये काम चंद सेकेंड्स में होता है तो फील्ड अंपायर से गलती की गुंजाइश रहती है, लेकिन थर्ड अंपायर ने एक बड़ी गलती कर दी और पाकिस्तानी बल्लेबाज को नॉटआउट दे दिया।

दरअसल, पाकिस्तान की टीम जब 137 रनों का लक्ष्य चेज कर रही थी तो इस दौरान 10वें ओवर की पहली गेंद पर माज सदाकत ने लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद को मारा। इस दौरान गेंद को नमन धीर ने पकड़ा और बाउंड्री के पार जाने से पहले नेहल वढेरा की ओर फेंक दिया, जिन्होंने कैच पकड़ लिया। नए पुराने नियमों के हिसाब से बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया, लेकिन थर्ड अंपायर का फैसला हैरान करने वाला रहा, जिसमें बल्लेबाज को न तो आउट दिया और न ही सिक्स दिया। इस गेंद को अंपायर डॉट बॉल करार दिया, जिस पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा समेत पूरी टीम ने अंपायरों से बात की, लेकिन फैसला नहीं बदला गया।

क्या है नियम?

क्रिकेट फैंस ने तुरंत क्रिकेट के नियमों की किताब के पन्नों को कुरेदा। इस साल जुलाई में अपडेट किए गए आईसीसी के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए खेल की शर्तों के नियम 19.5.2 के तहत, नियम इस प्रकार है: 19.5.2.1: … फील्डर हवा में रहते हुए गेंद से संपर्क बनाने के लिए बाउंड्री के बाहर से कूद सकता है, लेकिन इसका बाद उसका संपर्क मैदान पर होना चाहिए। अगर गेंद और फील्डर का पहला संपर्क मैदान पर था और गेंद को किसी और खिलाड़ी को सौंपने के बाद उस खिलाड़ी का संपर्क अगर मैदान पर नहीं होता है तो फिर इसे सिक्स करार दिया जाएगा। इस केस में यही हुआ, लेकिन सिक्स नहीं दिया गया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |