Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़inda vs usa icc mens t20 world cup warm up match India A won by 38 runs
तिलक की वापसी, जगदीसन का शतक; भारत ने विश्व कप वार्मअप मैच में USA को 38 रनों से हराया

तिलक की वापसी, जगदीसन का शतक; भारत ने विश्व कप वार्मअप मैच में USA को 38 रनों से हराया

संक्षेप:

नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में सोमवार को खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मुकाबले में भारत-ए ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 38 रनों से हरा दिया है। नारायण जगदीशन ने इस मैच में शतक जड़ा है, वहीं तिलक वर्मा ने भी वापसी कर ली है।

Feb 02, 2026 09:15 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में सोमवार को खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मुकाबले में भारत-ए ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 38 रनों से हरा दिया है। इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। भारत-ए ने नारायण जगदीसन के शतक दम पर निर्धारित 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम के सामने 10.17 के रन रेट से 239 रनों का लक्ष्य था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने बेहतर प्रयास किया और 19.4 ओवरों में 200 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। यूएसए की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज हरमीत सिंह ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र 9 गेंदों में 25 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल थे। उनके अलावा मोहम्मद मोहसिन ने भी 10 गेंदों पर 21 रन (1 चौका, 2 छक्के) बनाकर मैच में रोमांच पैदा करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों द्वारा की जा रही शानदार गेंदबाजी के कारण यूएसए की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। यूएसए ने अपने अंतिम 5 ओवरों में 62 रन तो जोड़े, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने 6 महत्वपूर्ण विकेट भी खो दिए।

भारतीय गेंदबाजी विभाग में स्पिनर रवि बिश्नोई सबसे सफल खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने 4 ओवरों के कोटे में 37 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। बिश्नोई ने खतरनाक दिख रहे जेसी सिंह (2 रन) को बोल्ड कर यूएसए की कमर तोड़ दी। पारी के अंतिम ओवर में नमन धीर ने बेहतर गेंदबाजी से मैच को समाप्त किया। उन्होंने मात्र 0.4 ओवरों में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। नमन ने पहले मोहसिन को खलील अहमद के हाथों कैच कराया और फिर अली खान (6 रन) का विकेट लेकर यूएसए की पारी को 200 रनों पर समेट दिया। गेंदबाज अशोक शर्मा ने भी 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया और हरमीत सिंह को बोल्ड कर भारत की जीत सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें:टी-20I में सूर्या के 3000 रन कंप्लीट, विराट और रोहित से इतना और पीछे रह गए

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 28 रन बनाए, वहीं नारायण जगदीसन ने 55 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जगदीशन ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और 4 छक्के जड़े। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। आयुष बदोनी ने इस मैच में 26 गेंदों में चार छक्के और 6 चौके की मदद से विस्फोटक 60 रन बनाए। रियान पराग ने 2 गेंदों में 2 रन बनाए।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya
विमलेश कुमार लाइव हिंदुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2022 में इन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर पिछले दो सालों से लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग, खेल, मनोरंजन, खानपान आदि से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। हेल्थ के क्षेत्र में हो रही नई- नई रिसर्च को खंगालकर लोगों के लिए जरूरी जानकारी लाना, रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील विषय पर भरोसेमंद कन्टेंट उपलब्ध कराना, संघर्ष करके जीवन में आगे बढ़े लोगों की सफलता की कहानी लिखना आदि चीजों में विमलेश की गहरी पकड़ और दिलचस्पी है। राजनीति और खेल से जुड़े मुद्दों पर विश्लेषण करना हमेशा से विमलेश के लिए रुचिकर रहा है। विमलेश ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इन्होंने अपना ग्रैजुएशन इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से पूरा किया है। ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक भास्कर और दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर के क्षेत्रीय अखबारों में कॉपी एडिटिंग और कंटेंट राइटिंग का काम किया। B.Sc की पढ़ाई के साथ- साथ विमलेश ने SJMC इंदौर से मास मीडिया में इंटर्नशिप भी की। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।