इंडिया ए की हार के एक नहीं बल्कि तीन 'गुनहगार', वैभव सूर्यवंशी ने तो दिल तोड़ डाला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India A vs Sri Lanka A: श्रीलंका ए के हाथों इंडिया ए को सुपर ओवर में हार का मुंह देखना पड़ा। इंडिया ए की अब ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।

वैभव सूर्यवंशी

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार को ट्राई नेशन सीरीज में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दांबुला में आयोजित मैच का रिजल्ट सुपर ओवर में निकला, जो श्रीलंका ए के पक्ष में गया। श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और इंडिया ए की पारी 49.2 ओवर में 265 रनों पर सिमटी। भारत के लिए मुश्किल वक्त में सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) ने अर्धशतक जमाया। वहीं, श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा (91) और निरोशन डिकवेला (37) की पारियों के दम पर 265/9 का स्कोर बनाया और मैच टाई होकर सुपर ओवर में पहुंच गया, जहां इंडिया ए को हार का मुंह देखना पड़ा। इंडिया ए की हार के एक नहीं बल्कि तीन 'गुनहगार' हैं।

विपराज निगम

विपराज निगम ने निचलेक्रम में आकर अर्धशतक जड़कर वाहवाही जरूरी लूटी। उन्होंने सूर्यांश शेडगे के साथ आठवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, विपराज द्वारा एक ही गलती दो बार करना इंडिया ए को बहुत भारी पड़ा। टीम को कुल 10 रनों की पेनल्टी झेली। श्रीलंका ए ने 10/0 के स्कोर से अपनी पारी शुरू की। अगर यह रन फ्री में नहीं जाते तो शायद मैच का रिजल्ट कुछ और होता। विपराज बैटिंग के दौरान दो बार पिच के डेंजर एरिया में गए। अंपायर डेंजर एरिया में दौड़ने पर 5 रन की पेनल्टी लगाते हैं।

अरशद खान

तेज गेंदबाज अरशद खान ने भारत की ओर से आखिरी ओवर डाला और मैच टाई कराया। श्रीलंका को 50वें ओवर में जीत के लिए पांच रन की दरकार थी लेकिन अरशद ने चार रन दिए। कप्तान तिलक वर्मा ने सुपर ओवर में भी अरशद को गेंद सौंपी मगर वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने 16 रन लुटा दिए, जिसमें एक वाइड और एक नो-बॉल शामिल है। श्रीलंका को एक बाई का रन मिला। अविष्का फर्नांडो ने सिक्स समेत सात रन बटोरे। सहन अराचिगे के बल्ले से छह रन निकले।

वैभव सूर्यवंशी

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने तो भारतीय फैंस का दिल ही तोड़ डाला। वह ना ही बतौर ओपनर (14 गेंदों में 21) उतरने के बाद कमाल दिखा पाए और ना ही सुपर ओवर में छाप छोड़ी। भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी लेकिन वैभव और सूर्यांश शेडगे 9 रन ही जुटा सके। श्रीलंका के पेसर कुगाथस मथुलन दबाव में निखरे। उनकी शुरुआती तीन गेंदों का सामना सूर्यांश ने किया, जिसमें तीन रन आए। अंतिम तीन गेंद वैभव ने खोलीं, जिसमें 14 रन चाहिए थे। ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर वैभव ने चौथी गेंद पर डबल लिया, पांचवीं गेंद पर चौका मारा जबकि आखिरी बॉल डॉट रही। हालांकि, यह हैरानी भरा रहा कि सूर्यवंशी ने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना नहीं किया। मैच के रोमांचक अंत के बाद थोड़ा माहौल गरमा गया। वैभव को श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का देते हुए देखा गया जिससे दोनों के बीच शारीरिक टकराव भी हुआ।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।