Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND W vs SA W Smriti Mandhana break Belinda Clark record for Most ODI runs in a calendar year
मंधाना ने चकनाचूर किया 28 साल पुराना रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर

मंधाना ने चकनाचूर किया 28 साल पुराना रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर

संक्षेप:

स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक वनडे रन बनाने का बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेलिंडा ने 1997 में 970 रन बनाए थे। मंधाना ने अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान ये कारनामा किया।

Oct 09, 2025 06:16 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्मृति मंधाना एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पूर्व क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। गुरुवार को अफ्रीका के खिलाफ मंधाना का बल्ला नहीं चला। वह 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं। इस मैच में मंधाना की शुरुआत बेहद धीमी रही। हालांकि बाद में वह थोड़ा लय में नजर आईं लेकिन फिर आउट हो गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्मृति मंधाना अफ्रीका के खिलाफ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं सकी। उन्होंने 32 गेंद में एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। बेलिंडा ने 1997 में 970 रन बनाए थे, जबकि स्मृति मंधाना 980 से ज्यादा रन बना चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:वनडे टीम में बने रहेंगे कोहली-रोहित, शुभमन गिल ने खुद बताया विश्व कप प्लान

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट मौजूद हैं, जिन्होंने 2022 में 882 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले ने 1997 में 880 रन बनाए थे। एमी सैटरथवेट ने 2016 में एक कैलेंडर ईयर में वनडे में 853 रन बनाए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |