IND W Vs SA W Score: अंत तक लड़ीं भारतीय लड़कियां, लेकिन साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, 6 विकेट से हराया

IND W vs SA W 18th Cricket Match Score: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 159 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। मेरिजन कॉप ने 81 और बिट्स ने 40 रनों की पारी खेली।

IND W Vs SA W Score: अंत तक लड़ीं भारतीय लड़कियां, लेकिन साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, 6 विकेट से हराया

महिला टी-20 विश्व कप 2026 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND W vs SA W 18th Cricket Match Score: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 159 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। मेरिजन कॉप ने 81 और बिट्स ने 40 रनों की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया। वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह था मैच।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 159 रनों का लक्ष्य दिया है।

SA W LIVE Score: 161/4 ( 19.1 ओवर)

IND W LIVE Score: 158/7 (20 ओवर)

मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही और शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। इसके बाद स्मृति मंधाना एक खराब शॉट खेलकर बोल्ड हो गईं। दीप्ति शर्मा भी 52 के स्कोर पर चलती बनीं। भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज ठीक से मैदान पर नहीं टिक सका और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जैसे- तैसे 158 रन बना सके। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 15 गेंदो में 31 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 29 और कौर ने 24 रनों की पारी खेली।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम की कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज लॉरा वुलफॉर्ट 25 रनों के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। दूसरा बल्लेबाज भी 25 पर ही आउट हुआ। इसके बाद मैरिजन काप और बिट्स ने 63 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए की और भारत को मैच से बाहर कर दिया। अंत के ओवरों में शेफाली वर्मा ने बिट्स को आउट करके और फिर श्री चरणी ने एक विकेट लेकर मैच में भारत के लिए कुछ उम्मीदें जरूर जगाई लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में ही 161 रन बनाकर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से काप ने 45 गेंदों में 81 और बिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन बनाए। श्री चरणी ने तीन और शेफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किया। उधर दक्षिण अफ्रीका की ओर से मेरिजन काप और शबनम इस्माइल को 2-2 विकेट, डी क्लार्क, खाका और मलाबा को एक- एक विकेट मिले।

जिंदा हैं भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें

मेरिजन काप को 81 रनों की पारी खेलने और 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पॉइंट्स टेबल पर अब भी भारतीय टीम रन रेट के आधार पर अच्छी स्थिति में होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के बाद अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।

दक्षिण अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वुलफार्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वुलफार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क।

IND W Vs SA W LIVE Score: अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम

मेरिजन काप को 81 रनों की पारी खेलने और 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पॉइंट्स टेबल पर अब भी भारतीय टीम रन रेट के आधार पर अच्छी स्थिति में होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के बाद अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। बस उसे ऑस्ट्रेलिया से कम मार्जिन से हारना होगा और बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

IND W vs SA W 18th Cricket Match Score: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 159 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। मेरिजन कॉप ने 81 और बिट्स ने 40 रनों की पारी खेली।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: शेफाली वर्मा ने दिलाई सफलता

शेफाली वर्मा ने भारत को बड़ा विकेट दिलाया है। बिट्स को उन्होंने आउट किया। क्या अब भी यहां से वापसी कर पाएगी टीम इंडिया। दक्षिण अफ्रीका को 21 गेंदों में 36 रनों की जरूरत है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका को 24 गेंदों में 37 रनों की जरूरत

16 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका ने 122 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के करीब है। उन्हें 24 गेंदों में 37 रनों की जरूरत है और 8 विकेट हाथ में हैं।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: क्या भारतीय टीम वापसी करेगी?

भारत के हाथ से यह मैच छूट सकता है। राधा यादव ने कॉप का कैच छोड़ा है। ड्रिंक्स ब्रेक में काफी चर्चा हुई है। क्या भारत वापसी कर पाएगी देखना दिलचस्प होगा।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत के हाथ से छिटकता हुआ मैच

13 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 90 रन 2 विकेट के नुकसान पर है। भारत को विकेट की तलाश। राधा यादव ने श्री चरणी के ओवर में बड़ा मौका छटका दिया है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत को तीसरे विकेट की तलाश

शुरुआती दो विकेट जल्दी मिलने के बाद अब मेरिजन कॉप और बिट्स ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाल लिया है। टीम ने 10.3 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका का गिरा दूसरा विकेट

भारत को श्री चरणी ने एक और सफलता दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 31 रन पर दो विकेट हो चुका है। 7वां ओवर प्रगति पर है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारत को बड़ी सफलता मिली है। 5.2 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 25 रन एक विकेट के नुकसान पर है। भारत की ओर से श्री चरणी ने बड़ा विकेट लेते हुए लॉरा वुलफॉर्ट को पवेलियन भेजा। वे 21 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: 4.4 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर

4.4 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। टीम इंडिया को अब भी विकेट की तलाश है। दोनों बल्लेबाज भले ही धीमी गति से बल्लेबाजी कर रही हैं लेकिन टीम को जीत की ओर ले जा रही हैं।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: 2.3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्राक का स्कोर

2.3 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने रन रोकने में सफलता तो हासिल की है लेकिन विकेट लेने में अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।

Share

IND W vs SA W 18th Cricket Match Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य

IND W vs SA W 18th Cricket Match Live Score: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से आज के मैच में कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। सेमीफाइनल के लिहाज से यह अहम मैच है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत ने खोया अपना 6वां विकेट, अब ऋचा एकमात्र उम्मीद

भारत ने दीप्ति शर्मा के रूप में अपना 6वां विकेट खो दिया है। उन्होंने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 137 रन 18वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर है। ऋचा घोष क्रीज पर आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में हैं और उनसे ही टीम इंडिया को बड़े स्कोर की उम्मीदें हैं।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर

16 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 122 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष क्रीज पर मौजूद हैं। देखना होगा भारत कितने बड़े स्कोर तक पहुंच सकता है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत का गिरा पांचवां विकेट, कप्तान कौर लौटीं पवेलियन

भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। टीम का स्कोर 114 रन 15वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर है। भारत बड़े स्कोर तक अब तभी पहुंच पाएगा जब ऋचा घोष अच्छी बल्लेबाजी करेंगी।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत का स्कोर 100 के पार

भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। चार विकेट खोने के बाद टीम ने यह स्कोर हासिल किया है। भारतीय टीम की ओर से कप्तान कौर क्रीज पर टिकी हुई हैं और उनका साथ दीप्ति शर्मा दे रही हैं।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत का गिरा चौथा विकेट

भारत का चौथा विकेट गिर चुका है। मंधाना, शेफाली, यस्तिका के बाद अब जेमिमा भी पवेलियन लौट चुकी हैं।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर

हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिक्स ने भारत की पारी को संभाला है। दोनों क्रीज पर बनी हुई हैं। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 82 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत ने खोया तीसरा विकेट

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बाद अब यश्तिका भाटिया भी पवेलियन लौट गई हैं। उन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। भारत का स्कोर 67 रन तीन विकेट के नुकसान पर। 8वां ओवर प्रगति पर।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: 6 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर

6 ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। यस्तिका भाटिया ने आते ही शानदार चौका लगाया। 15 गेंदों में 31 रन बनाकर शेफाली वर्मा पवेलियन लौट गई हैं। उससे पहले टीम इंडिया ने 30 के स्कोर तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना का विकेट खो दिया था।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: स्मृति मंधाना आउट, भारत को लगा बड़ा झटका

स्मृति मंधाना 12 गेदों में 17 रन बनाकर आउट हो गई हैं। भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 30 रन 1 विकेट के नुकसान पर है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारत की तेज शुरुआत

भारत ने 2.5 ओवर में 30 रन बना लिए हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दी है। बैटिंग के लिए टॉस के वक्त कप्तान ने कहा पिच अनुकूल है।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दक्षिण अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वुलफार्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत

Share

ND W Vs SA W LIVE Score: भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का लिया फैसला

IND W Vs SA W LIVE SCORE: महिला टी-20 विश्व कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम गेंदबाजी करेगी। भारत ने दो बदलवा किए हैं। प्रेमा डेब्यू करेंगी। क्रांति की जगह अरुंधति रेड्डी टीम में वापस आई हैं।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम का पूरा स्क्वॉड

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वुलफार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वॉड

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत।

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI

संभावित एकादश दक्षिण अफ्रीका: लोरा वुलफार्ट, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनोला जाफ्ता, शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

Share

IND W Vs SA W LIVE Score: क्या हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग XI

संभावित एकादश भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव/प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

Share

IND W Vs SA W LIVE SCORE: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज

IND W Vs SA W LIVE SCORE: महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों का आमना-सामना है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना अहम है। मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडिमय में पिच धीमी होनी की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND W Vs SA W Score: अंत तक लड़ीं भारतीय लड़कियां, लेकिन साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, 6 विकेट से हराया