विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने खोला पंजा, ऋचा ने मचाया तूफान
IND W vs PAK W Score: महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला है। ऋचा घोष और स्मृति मंधाना ने पहली पारी में तूफानी बल्लेबाजी की थी। 171 रनों के जवाब में पाक 106 पर ऑलआउट हो गई।
IND W vs PAK W Score: महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला है। ऋचा घोष और स्मृति मंधाना ने पहली पारी में तूफानी बल्लेबाजी की थी। 171 रनों के जवाब में पाक 106 पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया है।
दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं। ऋचा घोष ने 17 गेदों में 34 रनों की पारी खेली और स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन बनाए।
PAK W- 107/10 (17 ओवर)
IND W- 170/6 (20 ओवर)
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा पहले ही ओवर में 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिक्स भी जल्दी पवेलियन लौटीं। उप कप्तान स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की पारी को संभाला। मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली तो कौर 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुईं। एक वक्त तक लग रहा था भारतीय टीम 150 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। हालांकि, अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 170 रनों के योग तक पहुंचाया और विपक्षी टीम को 171 रनों का लक्ष्य दिया।
171 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तानी बैटर्स को टिकने ही नहीं दिया। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बैटर मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई भी बैटर टिक नहीं सका। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने दमदार गेंदबाजी की। इसके अलावा श्री चरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया। दीप्ति शर्मा ने एक शानदार रन आउट सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी मुनीबा अली को किया। दीप्ति शर्मा को उनकी 5 विकेटों और एक शानदार रन आउट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया
IND W vs PAK W Score: महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला है। ऋचा घोष और स्मृति मंधाना ने पहली पारी में तूफानी बल्लबाजी की थी। 171 रनों के जवाब में पाक 106 पर ऑलआउट हो गई।
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का गिरा 7वां विकेट
पाकिस्तान का 7वां विकेट भी 91 रनों के स्कोर पर गिर गया है। श्री चरणी ने पाक की एक और बैटर को पवेलियन भेज दिया है। भारतीय टीम जीत की ओर जाती हुई।
IND W vs PAK W Live Score: भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर
14 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 89 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। अब भारत जीत के और करीब है।
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान के 6 विकेट लौटे पवेलियन
13वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 79 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। पाकिस्तान ने लगातार विेकट खोए हैं। पहले तो दीप्ति शर्मा ने मुनीबा को रन आउट किया। उसके बाद शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने भी विकेट लिए।
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का गिरा चौथा विकेट
11.2 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 76 रन चार विकेट के नुकसान पर है। भारत ने अच्छी वापसी की है। खतरनाक दिख रही मुनीबा अली को 46 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने रन आउट कर दिया है।
IND W vs PAK W Live Score: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
10 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 72 रन बना लिए हैं। मुनीबा अली अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। वे अपने अर्धशतक के करीब हैं। भारत को इस मुकाबले को जीतना है तो उन्हें आउट करना ही होगा।
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने खोया अपना तीसरा विकेट
7.4 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 58 रन बना लिए हैं, लेकिन चार विकेट पवेलियन लौट गए हैं। अभी अभी पाकिस्तान का तीसरा विकेट सायरा के रूप में गिरा है, जिन्हें 2 रन के स्कोर पर श्री चरणी ने अपना शिकार बनाया है।
IND W vs PAK W Live Score: दीप्ति शर्मा ने भारत को दिलाई एक और सफलता
दीप्ति शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। पाकिस्तान का स्कोर 6.3 ओवर में 53 रन दो विकेट पर हो गया है। जफर को शर्मा ने पवेलियन भेजा।
IND W vs PAK W Live Score: 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
6 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 52 रन है। सिर्फ एक ही विकेट गिरा है। जफर और मुनीबा क्रीज पर हैं।
IND W vs PAK W Live Score: दीप्ति शर्मा ने भारत को दिलाई सफलता
पाकिस्तान का पहला विकेट गिर चुका है। गुल फिरोजा को दीप्ति शर्मा ने 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पाक का स्कोर 38 रन पांच ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर।
IND W vs PAK W Live Score: चार ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर
चार ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 37 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
IND W vs PAK W Live Score: दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
दो ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 11 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है।
IND W vs PAK W Live Score: भारत की पारी का पूरा विवरण
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा पहले ही ओवर में 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिक्स भी जल्दी पवेलियन लौटीं। उप कप्तान स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की पारी को संभाला। मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली तो कौर 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुईं। एक वक्त तक लग रहा था भारतीय टीम 150 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। हालांकि, अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 170 रनों के योग तक पहुंचाया और विपक्षी टीम को 171 रनों का लक्ष्य दिया।
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का विशाल लक्ष्य
IND W vs PAK W Live Score: महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आज एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने- सामने हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए हैं और पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया है।
IND W vs PAK W Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत को पांचवां बड़ा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली और पवेलियन लौट गई हैं। भारत का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति पर 123 रन है।
IND W vs PAK W Live Score: मंधाना के बाद फुलमाली भी आउट, भारत के चार विकेट आउट
स्मृति मंधाना 44 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। टीम का स्कोर 14 ओवर के बाद 110 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। कप्तान कौर का साथ देने भारती फुलमाली आई हैं। अब चौथा विकेट भी गिर चुका है। भारती फुलमाली भी आउट हो गई हैं।
IND W vs PAK W Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय टीम 100 के पार पहुंच चुकी है। मंधाना ने फिफ्टी जड़ दिया है। कौर भी अच्छी लय में दिख रही हैं। भारतीय टीम का स्कोर 104 रन 13 ओवर की समाप्ति पर।
IND W vs PAK W Live Score: मंधाना ने टी-20 विश्व कप में ठोकी पांचवीं फिफ्टी
स्मृति मंधाना ने टी-20 विश्व कप में अपना 5वां अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 34 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी जड़कर भारतीय पारी को संभाला। कौर उनका साथ दे रही हैं। टीम इंडिया 100 के करीब पहुंच रही है।
IND W vs PAK W Live Score: 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर
10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 65 रन दो विकेट के नुकसान पर है। स्मृति मंधाना अच्छी लय में दिख रही हैं, वहीं कप्तान कौर उनका बखूबी साथ दे रही हैं। भारत का दूसरा विकेट 18 रन के स्कोर पर गिरा था।
IND W vs PAK W Live Score: आलिया रियाज ने छोड़ा मंधाना का कैच
अच्छी लय में दिख रही भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बाल-बाल आउट होने से बचीं। उनका कैच आठवें ओवर में आलिया रियाज ने छोड़ दिया। भारत का स्कोर 8 ओवर में 46 रन दो विकेट।
IND W vs PAK W Live Score: पावरप्ले में भारत का स्कोर
पावरप्ले की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 38 रन दो विकेट के नुकसान पर है। मंधाना 25 रन से अधिक बना चुकी हैं और लय पकड़ रही हैं। कप्तान कौर उनका साथ दे रही हैं।
IND W vs PAK W Live Score: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर
पांच ओवर की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 30 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। शेफाली और जेमिमा के आउट होने के बाद अब स्मृति मंधाना और कप्तान कौर पारी को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
IND W vs PAK W Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका जेमिमा आउट
3 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 18 रन एक विकेट के नुकसान पर है। स्मृति मंधाना दो चोके लगाकर अपनी लय पकड़ती हुईं। हालांकि, अब भारत का दूसरा विकेट भी गिर चुका है। जेमिमा रॉड्रिक्स पवेलियन लौट चुकी हैं।
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने खोया अपना पहला विकेट
भारत को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा है। वे 5 गेंदों में 6 रन बनाकर सादिया इकबाल की गेंद पर आउट हुईं। भारत का स्कोर एक ओवर की समाप्ति पर 7 रन एक विकेट के नुकसान पर है।
IND W vs PAK W Live Score: आज के मैच में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
IND W vs PAK W Live Score: टॉस के वक्त क्या बोलीं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना
टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सना फातिमा ने कहा "हम भी बल्लेबाजी कर सकते थे। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है। टीम के तौर पर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। पिच बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त लग रही है, लेकिन हमारे पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। हम सायरा के साथ मैदान में उतर रहे हैं और यह उनका पहला विश्व कप मैच होगा।
IND W vs PAK W Live Score: टॉस के वक्त भारतीय कप्तान ने दिया ये बयान
टॉस के वक्त भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच है, हम अच्छा स्कोर खड़ा कर लेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं, हमें पिछले विश्व कप से आत्मविश्वास मिला है। बात सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने की है और हम इसके लिए उत्सुक हैं। भारती आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर और दो मध्यम गति के गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेंगे।
IND W vs PAK W Live Score: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला
IND W vs PAK W Live Score: महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आज एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने- सामने हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तानी कैप्टन के साथ एक बार फिर भारतीय कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया है।
IND W vs PAK W Live Score: साढ़े 6 बजे होगा टॉस
अब से कुछ देर बाद यानी साढ़े 6 बजे टॉस होगा जहां पर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। यह एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।
IND W vs PAK W Live Score: लो स्कोरिंग- बैलेंस्ड मैच होने की उम्मीद
बर्मिंघम महिला टी20 क्रिकेट में पिछले चार वर्षों में रन-रेट 6.55 के आसपास रहने के कारण हाई स्कोरिंग ग्राउंड नहीं रहा है। हालांकि, पहले मैच में डैनी व्याट के प्रदर्शन से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली बल्लेबाजों को कुछ उम्मीद मिली है।
IND W vs PAK W Live Score: पहले विश्व कप में जीत के इरादे से मैदान पर होंगी भारत की शेरनियां
भारतीय महिला टीम अभी भी अपने पहले टी-20 विश्व कप के खिताब को जीतने के सपने को लेकर मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेल जा रहे इस टूर्नामेंट भारतीय टीम जीत के साथ इतिहास रचने के मंसूबों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इस विश्व कप में एक-एक मैच अहम है। और पाकिस्तान के खिलाफ मैच तो और भी बेहद जरूरी है।
IND W vs PAK W Live Score: भारत की ओर से इन बल्लेबाजों पर होगी नजर
विश्व कप में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वीं बार हिस्सा लेंगी। स्मृति मंधाना और कौर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। जेमिमा रॉड्रिक्स के बल्ले से भी भारत बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा है।
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की महिला टीम का स्क्वॉड ऐसा है
IND W vs PAK W Live Score: विश्व कप के लिए ऐसा है भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा।
ND W vs PAK W Live Score: विश्व कप में भारतीय महिला टीम का पहला मैच आज
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत। आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच से पूर्व कहा भी है कि मैच प्रेशर से इनकार नहीं किया जा सकता है।