महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को रगड़ने के बाद अब भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 209 रन बनाए थे और 210 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गई।

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 209 रन बनाए थे और 210 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गई।
टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन जुटाए। भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ है। स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने 115 रनों की साझेदारी कर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर ऋचा घोष 20 और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीदरलैंड के लिए कैरोलीन डे लांगे ने दो जबकि मायर्थे वैन डेन राड, हीदर सीगर्स और आइरिस ज्विलिंग ने एक-एक विकेट हासिल किया।
भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया
NED W Live Score: 114/10 (17.3 ओवर)
IND W Live Score: 209/5 ( 20 ओवर)
47 गेंदों में 74 रन बनाने के लिए स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन उसके बाद विकेट पर विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। नीदरलैंड की ओर से कप्तान डी लीड ने 28, कैलिस ने 18 और सलामी बल्लेबाज हीथर सीगर्स ने 21 रन बनाए। फीबे ने 15 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका और पूरी टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने चार ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा ने आज के मैच में एक विकेट लिया। शेफाली वर्मा ने मैच में 3 विकेट हासिल किए। वहीं नंदिनी शर्मा को 2 विकेट मिले।
भारत ने इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भिड़ने की तैयारी कर ली है।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
नीदरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।
पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा था
भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से शिकस्त दी थी। उस मैच में स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। हालांकि, भारती फुलमाली, कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिक्स और शेफाली वर्मा अच्छा स्कोर नहीं बना सकी थीं। ऐसे में आज के मैच में इन सभी बल्लेबाजों से उम्मीद होगी। भारतीय टीम गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्री चरणी अच्छी लय में दिख रही हैं, लेकिन श्रेयंका पाटिल के लिए लय तलाशना जरूरी है। भारतीय तेज गेंदबाजों यूनिट में पिछले मैच में रेणुका सिंह ठाकुर की कमी साफ देखने को मिली थी। अंरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को बेहतर प्रदर्शन करना होगा और फैंस को भी ऐसी उम्मीद होगी।
भारत और नीदरलैंड दोनों टीमों का स्क्वॉड
नीदरलैंड महिला टीम: हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केंबोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग, मायरथे वैन डेन राड, लारा लीमहुइस, रोजाली लॉरेंस, हन्ना लैंडहीर।
भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



