IND W vs ENG W: 285 रन बनाने के बाद भारत ने इंग्लैंड को दिया झटका, मंधाना ने खेली दमदार पारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार से एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन सभी विकेट खोकर 285 रन बना।

भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट लाइव

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टेस्ट टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी है। भारत ने बैटिंग करते हुए पहली पारी में 74.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। यास्तिका भाटिया को बेल ने क्लीन बोल्ड किया। स्मृति मंधाना ने 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद में 35 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शतक लगाने का मौका गंवाया है। उन्होंने 108 गेंद में 83 रन की पारी खेली। मंधाना ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 103 गेंद में 51 रन बनाए। ऋचा घोष ने 12 गेंद में 13 रन का योगदान दिया। स्नेह राणा ने 36 गेंद में 13 रन बनाए। 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लॉडर्स पर 142 साल में पहली बार सफेद जर्सी में महिलाएं क्रिकेटर खेलती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में इस मैदान पर 150 पुरुष टेस्ट मैच खेला गया था। हाल ही में भारत और इंग्लैंड का टी20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हुआ है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, जबकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में शिकस्त दी थी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर

IND W vs ENG W Highlights: भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट

ENG W Score: 17/1

IND W Score: 285/10

IND W vs ENG W LIVE Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला के बीच लॉर्ड्स में शुक्रवार से एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। 142 के इतिहास में पहली बार महिलाएं इस मैदान पर टेस्ट खेल रही हैं। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। भारत को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। शेफाली बिना खाता खोले आउट हुईं। यास्तिका भाटिया को लॉरेन बेल ने क्लीन बोल्ड किया। वह 17 गेंद में 12 रन ही बना सकीं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में अर्धशतक ठोका। जेमिमा रोड्रिग्स 38 गेंद में 35 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। स्मृति मंधाना को वॉग ने 45वें ओवर में आउट किया। उन्होंने 108 गेंद में 83 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 103 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुईं। वह टी ब्रेक से पहले पवेलियन लौटीं। उन्होंने पारी में सात चौके लगाए। ऋचा घोष 12 गेंद में 13 रन ही बना पाईं। स्नेह राणा ने दीप्ति का अच्छा साथ दिया और 36 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुईं।

भारत और इंग्लैंड में टेस्ट में कौन आगे?

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि तीन मुकाबले भारत ने जीते हैं और इंग्लैंड को सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है। भारत के लिये हरलीन देयोल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पदार्पण का मौका मिल सकता है। दूसरी ओर महिला टी20 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड टीम में पांच नये खिलाड़ी हैं जिनमें एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पोट्स और एली टी शामिल हैं । सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है ।

कहां देख सकेंगे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर उपलब्ध होगा। सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच को लाइव देख सकेंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड की टीमें

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रिया पुनिया, ऋचा घोष

इंग्लैंड महिला टीम: टैमी ब्यूमोंट, माइया बाउचियर, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीदर नाइट, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एम्मा लैम्ब, मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, ग्रेस पॉट्स, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, एलेनोर थ्रेलकेल्ड

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।