IND W Vs ENG W day 3 Score: भारत के 457 के जवाब में इंग्लैंड का पतन, 130 रनों पर खो दिए 6 विकेट, जीत के करीब वूमेन ब्लू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND W Vs ENG W day 3 Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को 457 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 130/6 दिन का खेल खत्म होने तक बना लिए हैं। जीत के लिए 327 रन चाहिए।

IND W Vs ENG W day 3 Score: भारत के 457 के जवाब में इंग्लैंड का पतन, 130 रनों पर खो दिए 6 विकेट, जीत के करीब वूमेन ब्लू

IND W Vs ENG W day 3 Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज तीसरा दिन था, जहां भारत ने अपनी दूसरी पारी में 151/1 से आगे खेलना शुरू किया और 341/7 पर पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की बढ़त मिली थी, जिसके कारण इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम बुरी स्थिति में है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 130/6 स्कोर है। जीत के लिए 327 रनों की दरकार है। चार विकेट हाथ में है। भारत इस टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर पहुंच गया है।

दिन का खेल शुरू होते से यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला। भाटिया अंत तक टिकी रहीं। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ा। 113 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। स्मृति मंधाना दूसरी पारी में भी शतक से चूक गई हैं। वे 70 रन बनाकर पवेलियन की राह नापी। दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा (33) के रूप में गिरा था। दूसरा विकेट आज स्म़ृति मंधाना के रूप में गिरा। तीसरे विकेट के रूप में जेमिमा रॉड्रक्स (3) पवेलियन लौटीं। उन्हें लॉरेन बेल ने आउट किया। हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर सोफी का शिकार बनीं। यस्तिका भाटिया ने शतक जड़ा। वे 113 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़कर अपना नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज करा लिया है। भारत की बढ़त 456 रनों की हो गई। भारत का पांचवां विकेट दीप्ति शर्मा (10) के रूप में गिर चुका है। 6वां विकेट यस्तिका भाटिया (113) और 7वां स्नेहा राणा (1) के रूप में लगा है। ऋचा घोष ने अर्धशतक जड़ दिया है। वे 50 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनका साथ दे रही सयाली सतघरे ने 18 रन बनाए और नाबाद रही। चाय के बाद भारत ने पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई। 6 विकेट गिर चुके हैं। 2 विकेट क्रांति गौड और 2 विकेट सयाली सतघरे ने लिया है। स्नेहा राणा ने 2 भी दो विकेट हासिल किया। उन्होंने पहले नेट साइवर ब्रंट का बड़ा विकेट हासिल किया। उसके बाद मैडी डिविलर्य को पवेलियन भेजा। एलिस क्रिप्सी (21) को सयाली सतघरे ने पवेलियन भेजा। एमी जोंस और मैडी विलियर्स इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, मैडी विलियर्स (26) को स्नेहा राणा ने पवेलियन भेजा है। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर दूसरी पारी में 130/6 विकेट के नुकसान पर है और वह भारत से 327 रन पीछे है।

IND W Vs ENG W day 3 Full Scorecard

ENGW- 170 & 130/6 (40)

INDW 285 & 341 /7 d (84)

इंग्लैंड को दिया 457 रनों का लक्ष्य।

तीसरे दिन का खेल खत्म। भारत 327 रनों से आगे।

10 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने पहली पारी में 83 बनाए, जबकि कप्तान कौर के बल्ले से 58 रन निकले। दीप्ति शर्मा ने भी 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ऋचा घोष, स्नेहा राणा 13-13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जेमिमा रॉड्रिक्स ने 35 और यस्तिका भाटिया ने 12 रन बनाए। शेफाली वर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हुईं। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 3, लॉरेन फिलर, इस्सी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को एक सफलता मिली।

भारत के पहली पारी में 285 रन के जवाब इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने 52, कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने 44 रन बनाए। मैया बूचियर ने 23 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। भारत की ओर से क्रांति गौड ने 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट चटकाए। लॉर्ड के लीडरबोर्ड पर अपना नाम लिखाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। सयाली सतघरे और स्नेहा राणा को दो- दो विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने एक विकेट चटकाया। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनीं। दूसरे विकेट के लिए मंधाना और यश्तिका भाटिया के बीच 66 रनों की साझेदारी हो गई है। आज इसे मैच के तीसरे दिन आगे बढाएंगी।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग XI

भारतीय महिला (India Women) प्लेइंग XI: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

इंग्लैंड महिला (England Women) प्लेइंग XI: हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, मैया बाउचियर, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इसी वोंग, लॉरेन बेल और लॉरेन फिलर।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।