IND W vs ENG W: लॉर्ड्स में भारत ने बनाई मजबूत पकड़, दूसरी पारी में मंधाना-यास्तिका ने दिखाया दम
IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन ही बना सकी। भारत की बढ़त 269 रन हो गई हैं।
IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में दूसरी पारी में 42 ओवर में एक विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 269 रन की हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 74.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 59.1 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। शेफाली 55 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुईं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक यास्तिका (39) और मंधाना (69) क्रीज पर मौजूद हैं। गौड़ ने लाल गेंद के प्रारूप में अपने करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी के आधार पर 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 52 रन और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं लेकिन अपनी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सकीं।
India Women vs England Women Lords Test :
ENG W LIVE Score: 170/10
IND W Score: 285/10, 154/1
इंग्लैंड ने बनाए 170 रन
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (37 रन देकर पांच विकेट) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर समेट दी। शनिवार को पहले दिन के स्कोर 21/1 से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड ने पहले सेशन में ही तीन विकेट गंवा दिए। माया बाउचियर 52 गेंद में 23 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं, जबकि हीथर नाइट को सयाली सतघरे ने 6 के स्कोर पर आउट किया। ऐलिस कैपसी को क्लीन बोल्ड करके क्रांति ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। स्नेह राणा ने ऐमी जोन्स को आउट किया। उन्होंने 62 गेंद में 52 रन की पारी खेली। नैट साइवर-ब्रंट ने 85 गेंद में 44 रन की पारी खेली। उनको क्रांति गौड़ ने आउट किया। सोफी एक्लेस्टोन 22 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुईं। मैडी ने 10 रन बनाए। इससे पहले क्रांति गौड़ ने सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को पवेलियन भेजा।
पहले दिन का खेल दोनों टीमों के लिए 50-50 रहा। मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति ने अच्छा अर्धशतक लगाया लेकिन फिर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने कमाल का काउंटर अटैक किया। 190 के स्कोर तक भारतीय टीम ने सिर्फ़ तीन विकेट गंवाए थे। लेकिन उसके 285 के स्कोर तक पूरी भारतीय टीम सिमट गई। उसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाज़ी करने आई तो क्रांति गौड़ ने उन्हें पहला झटका दिया। उन्हें दूसरा विकेट भी मिल जाता लेकिन भारतीय टीम ने पगबाधा की अपील पर रिव्यू नहीं लिया।
भारत ने पहली पारी में बनाए 285 रन
भारत के लिए दीप्ति (57), हरमनप्रीत (58) और मंधाना (83) ने उपयोगी पारियां खेली । शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया पहले सात ओवर के भीतर ही आउट हो गए थे जिससे भारत का स्कोर दो विकेट पर 37 रन था। इसके बाद मंधाना ने जेमिमा रौड्रिग्स (38 गेंद में 35 रन ) के साथ तीसरे विकेट के लिये 64 रन जोड़े। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एस्सेलेस्टोन को रौड्रिग्स ने दो छक्के लगाये । वह तेज गेंदबाज इस्सी वोंग की गेंद पर बोल्ड हो गई। मंधाना और हरमनप्रीत ने चौथे विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की । मंधाना का विकेट भी वोंग ने लिया और कैच विकेटकीपर एमी जोनेस ने लपका। हरमनप्रीत को मेडी विलियर्स ने बोल्ड किया। दीप्ति और स्नेह राणा ने 45 रन की साझेदारी करके भारत को 250 रन के पार पहुंचाया।
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



