लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर ने कर दिया कमाल, सचिन-कोहली भी अपने करियर में नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हरमनप्रीत कौर ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाले पहली भारतीय बल्लेबाज बन गईं हैं। उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में 121 गेंद में 58 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होने लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह ऐतिहासिक लॉर्ड्स पर तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला/पुरुष क्रिकेटर बन गईं हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 58 रन बनाए। कप्तान के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने महिला टेस्ट के पहले दिन सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में तीनों फॉर्मेट में लगाई फिफ्टी

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इससे पहले लॉर्ड्स में वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 50 से अधिक के स्कोर बनाए हैं। हरमनप्रीत ने लॉर्ड्स में तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक पूरे कर इतिहास रच दिया। वे लॉर्ड्स में टेस्ट, वनडे और टी20 में फिफ्टी मारने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए थे। शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया सस्ते में पवेलियन लौट गईं थी। टीम ने 37 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे इसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। रोड्रिग्स ने 38 गेंद में 35 रन बनाए। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

भारत के लिये दीप्ति (57), हरमनप्रीत (58) और मंधाना (83) ने उपयोगी पारियां खेली । शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया पहले सात ओवर के भीतर ही आउट हो गए थे जिससे भारत का स्कोर दो विकेट पर 37 रन था। इसके बाद मंधाना ने जेमिमा रौड्रिग्स (38 गेंद में 35 रन ) के साथ तीसरे विकेट के लिये 64 रन जोड़े। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एस्सेलेस्टोन को रौड्रिग्स ने दो छक्के लगाये। वह तेज गेंदबाज इस्सी वोंग की गेंद पर बोल्ड हो गई। मंधाना और हरमनप्रीत ने चौथे विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की । मंधाना का विकेट भी वोंग ने लिया और कैच विकेटकीपर एमी जोनेस ने लपका । हरमनप्रीत को मेडी विलियर्स ने बोल्ड किया। दीप्ति और स्नेह राणा ने 45 रन की साझेदारी करके भारत को 250 रन के पार पहुंचाया।

हरमनप्रीत ने लॉर्ड्स टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा था, "एक क्रिकेटर के रूप में, हम निश्चित रूप से कई टेस्ट मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से उच्च अधिकारियों का फैसला है। अब तक, मैंने सभी उतार-चढ़ाव देखे हैं, और मैंने इन सभी वर्षों में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ते देखा है। मुझे लगता है कि हम सही हाथों में हैं, और वे ही फैसला लेने के लिए सही लोग हैं।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़लॉर्ड्स में हरमनप्रीत ने कर दिया कमाल, सचिन-कोहली भी नहीं कर पाए थे ऐसा