270 रनों से लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने की ये मांग, कहा- उम्मीद है कि…

लंदन, 13 जुलाई (भाषा)
Follow us on Google News
share

लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम की कप्तान ने एक खास मांग की है। उन्होंने यह टेस्ट मैच आयोजित कराने वाले आयोजकों को विशेष धन्यवाद दिया है। कोच और सहयोगी स्टाफ की भी सराहना की है। क्रांति और यास्तिका के खेल को सहारा है। पूरा पढ़िए ऐतिहासिक जीत के बाद क्या- क्या कहा।

harmanpreet kaur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड पर 270 रन की ऐतिहासिक जीत के बाद उम्मीद जताई कि भविष्य में महिला टीम को और अधिक टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों को कप्तान कौर ने दिया विशेष धन्यवाद

भारत ने 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट को यादगार बनाते हुए इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में पराजित किया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''ईश्वर सबसे अच्छे लेखक हैं और उन्होंने इस कहानी को बेहद खूबसूरती से लिखा है। लॉर्ड्स में खेलना हमेशा विशेष होता है। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने इस मैदान पर महिला टेस्ट आयोजित करने के बारे में सोचा।''

उम्मीद है कि 10 टेस्ट मैच और खेलने का मौका मिले

हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा, ''उम्मीद है कि हमें यहां और मैच खेलने का मौका मिलेगा। आशा है कि हम 10 और टेस्ट खेलेंगे और इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।'' हरमनप्रीत ने विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया के शतक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी एकजुटता है। उन्होंने कहा, ''इसीलिए हमने उन्हें एकादश में रखा था। उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं बेहद खुश हूं। हमारे सलामी बल्लेबाज इस टीम की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। मैच के पहले चरण में उनकी बल्लेबाजी देखना शानदार था।'' उन्होंने कहा, ''पूरी टीम ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया। सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर टीम के लिए अपना योगदान दिया।''

कोच और सहयोगी स्टाफ की सराहना की

हरमनप्रीत ने मुख्य कोच अमोल मजूमदार और सहयोगी स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कठिन दौर में भी उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बनाए रखा। उन्होंने कहा, ''टीम के सहयोगी स्टाफ को इस प्रारूप का काफी क्रिकेट खेलने का अनुभव है। उन्हें परिस्थितियों की अच्छी समझ है और वे हर पल हमें जरूरी सुझाव देते रहे।'' भारत ने यह टेस्ट मैच टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रहने के बाद खेला था। हरमनप्रीत ने कहा, ''मैं अमोल सर और पूरे सहयोगी स्टाफ का धन्यवाद करना चाहती हूं। पिछली कुछ श्रृंखलाएं हमारे पक्ष में नहीं रहीं, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वह सराहनीय है।''

मैच की बात करें तो 10 जुलाई से शुरू हुए इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए। इंग्लैंड 170 पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 115 रनों की बढ़त मिला। दूसरी पारी में 341/7 पारी घोषित की। इंग्लैंड के सामने 457 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में इंग्लैंड 186 रन ही बना सकी और 270 रनों से हार गई। मैच 13 जुलाई को चौथे दिन समाप्त हुआ।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।