IND W vs BAN W: भारत ने 10वीं बार एशिया कप फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND w vs BAN W: भारत ने महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत अब श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा।

indian women cricket team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

IND w vs BAN W: भारतीय टीम ने गुरुवार को एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से मात दी। इस जीत के साथ सात बार की चैंपियन भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत 10वीं बार खिताबी मुकाबले तक पहुंचा है। महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। टीम के लिए शोर्ना अख्तर ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन और नन्दनी ने दो विकेट लिए।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की है। दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने जुएरिया फिरदौस को आउट किया। उन्होंने 18 गेंद में 14 रन बनाए। दिलारा अख्तर 26 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुईं। शोभना मोस्टोरी ने 24 गेंद में 18 रन का योगदान दिया। निगर सुल्ताना ने 17 गेंद में 19 रन बनाए। शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाया। फाहिमा 14 और रबैया खाता नहीं खोल सकीं। शोर्ना अख्तर ने 18 गेंद में नाबाद 22 रन बनाए।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को दूसरे ओवर में झटका लगा। टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो रन ही बना सकीं। प्रतिका ने 20 रन बनाए। शेफाली वर्मा 40 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (16 गेंद में 21 रन) भी शुरुआत में धीमी रहीं, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण रन जोड़ने में सफलता हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत ने पारी के अंत में दो छक्के लगाए। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने दो जबकि राबिया खान, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर ने एक एक विकेट झटके।

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम आमने-सामने है। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। जबकि बांग्लादेश की टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और इतने ही मैच गंवाए हैं।

IND w vs BAN Score

BAN Score: 109/6 (20)

IND Score: 149/6 (20)

बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला है। इसके जवाब में टीम ने अच्छी शुरुआत की है। जुएरिया फिरदौस ने 18 गेंद में 14 रन बनाए। श्री चरणी को पहली सफलता मिली। दिलारा अख्तर 26 गेंद में 21 रन बना सकीं। शोभना ने 24 गेंद में 18 रन का योगदान दिया। कप्तान निगर सुल्ताना ने 17 गेंद में 19 रन बनाए। शर्मिन अख्तर एक ही रन बना पाईं। स्पिन के मुफीद परिस्थितियों में भारत के लिए अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक एक विकेट मिला।

भारतीय पारी

भारतीय टीम को दूसरे ओवर में स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। उन्होंने5 गेंद में दो रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ शेफाली वर्मा को दो जीवनदान मिल चुका है। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए। प्रतिका रावल 24 गेंद में 20 रन बनाकर रबैया की शिकार बनीं। शेफाली वर्मा ने 35 गेंद में 50 रन पूरे किए। हरमनप्रीत कौर और शेफाली क्रीज पर मौजूद हैं। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 40 गेंद में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 16 गेंद में 21 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 6 गेंद में 13 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंद में 24 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना ने 2 विकेट लिए।

शेफाली वर्मा ने लगाया अर्धशतक

भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। ये उनका 20वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर

भारत-बांग्लादेश पहले सेमीफाइनल में किसने जीता टॉस

बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी टीम ने बदलाव नहीं किया है।

महिला एशिया कप 2026 में भारत का सफर

भारतीय टीम का एशिया कप 2026 में सफर शानदार रहा है। टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस नॉकआउट मुक़ाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अपने पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर आसानी से सात विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले टीम ने हांगकांग को 137 रनों से और थाईलैंड को 94 रनों से धोया था।

बांग्लादेश भी सेमीफाइनल में पहुंचा

बांग्लादेश का सेमीफाइनल तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने यूएई पर 34 रन की जीत के साथ अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले टीम ने इंडोनेशिया महिला टीम को 71 रनों से हराया था। जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से हार गई थी।

महिला एशिया कप के लिए दोनों टीमें

भारत:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

बांग्लादेश :

निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदा