टीम इंडिया इन खिलाड़ियों में क्यों कर रही भेदभाव? पूर्व चीफ सिलेक्टर ने पूछा तीखा सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं। अभिषेक का जिम्बाब्वे में दूसरे टी20 में भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सिर्फ एक अर्धशतक जमाया है।

Kris Srikkanth on Abhishek Sharma and Sanju Samson
Kris Srikkanth on Abhishek Sharma and Sanju Samson

टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ले से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी 20 का आंकड़ नहीं छुआ। अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अब तक भारत के लिए 9 मैच में उतरे और सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है, जो एक जुलाई को इंग्लैंड में पहले टी20 में आई। वह फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर हैं, जहां दो मैचों में फ्लॉप रहे। उन्होंने पहले टी20 में 8 गेंदों में एक रन बनाया जबकि दूसरे मुकाबले में आठ गेंदों में आठ रन जुटाए। ऐसे में भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से तीखा सवाल पूछा है। उन्हें लगता है कि अभिषेक और संजू सैमसन को चांस दिए जाने में भेदभाव किया जा रहा।

सैमसन ने WC के बाद चार मैच खेले

सैमसन जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। सैमसन को आयरलैंड और इंग्लैंड में पहले टी20 में फ्लॉप होने के बाद भारतीय इलेवन से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर आजमाया गया। 15 वर्षीय सूर्यवंशी इंग्लैंड में लगातार तीन मैचों में सस्ते में आउट हुए। उसके बाद पांचवें टी20 में सैमसन को फिर इलेवन में शामिल किया गया था। सैमसन ने भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद से केवल चार मैच खेले हैं, जिसमें तीन बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। श्रीकांत ने अभिषेक को थोड़ा संभलकर बैटिंग करने की सलाह दी है।

'अभिषेक ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा...'

भारत ने दूसरे टी20 में 219/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद जिम्बाब्वे को 90 रनों से रौंदा। मैच के बाद श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे अभिषेक शर्मा की चिंता है। मुझे नहीं पता कि अचानक उसके साथ क्या हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा करेगा। उसे रन बनाने का कोई और तरीका ढूंढना होगा। या दूसरा तरीका शायद कुछ गेंदों के लिए शांत रहना है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा वापसी कर सकता है। आप कुछ समय के लिए 100 स्ट्राइक रेट से खेलते हैं और फिर इसे 200 तक ले जाते हैं, न कि इसे गंवा देते हैं।''

एक खिलाड़ी के साथ ऐसा क्यों हो रहा?

पूर्व चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा, ''वर्ल्ड कप के बाद से कुछ पारियों को छोड़कर अभिषेक का इंटरनेशनल ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। सैमसन वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। उन्हें मौका क्यों नहीं मिलता, और अभिषेक को ऐसे मौके मिलते हैं? यह बहुत वाजिब सवाल है। अभिषेक को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन सैमसन को क्यों नहीं? एक खिलाड़ी के साथ ऐसा क्यों हो रहा है और दूसरे के साथ क्यों नहीं?'' भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का आखिरी मैच रविवार को हरारे में आयोजित होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया इन खिलाड़ियों में क्यों कर रही भेदभाव? पूर्व सिलेक्टर ने पूछा सवाल