पहले पिच पर मढ़ा दोष, फिर स्वीकार की गलती, दूसरी हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान बोले- मैं टीम को निराश कर रहा..

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 मैच में 90 रनों से मिली विशाल हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने क्या बयान दिया है। पहले मैच में मिली हार के बाद उन्होंने पिच को दोषी ठहराया था। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कांटे के टक्कर वाली बात कही थी। अब क्या बोले हैं। 

ind vs zim what Zimbabwe captain Sikandar Raza
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा मैच हारने के बाद सिकंदर रजा का बयान

भारत ने जिम्बाब्वे को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से हरा दिया और अभी 1 मुकाबला होना शेष है। टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को सीरीज की जीत का दावेदार नहीं माना था और कहा था कि मकुाबला फिफ्टी- फिफ्टी का था। हालांकि, जब पहले मैच में भारत से 7 विकेट की करारी हार मिली तब भी जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा कि पिच भारतीय टीम को फेवर कर गई। अगर हम टॉस जीतते तो शायद नतीजा कुछ और होता। अब जब दूसरा मैच भी भारत के हाथों हार गए हैं तब मैच के बाद उनका क्या बयान आया है आपको बताते हैं।

भारतीय बल्लेबाजों की सराहना की

पहली पारी में मैच हाथ से निकल जाने के बारे में बात करते हुए जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- “मुझे लगा कि लड़कों ने बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन भारत को भी श्रेय जाता है। उन्होंने जो शॉट खेले और आज जो कौशल दिखाया, वह वाकई सराहनीय था। हम काफी समय से कह रहे हैं कि हम फील्डिंग में और बेहतर कर सकते हैं और अगर फील्डिंग विभाग गेंदबाजों का थोड़ा और साथ दे, तो विपक्षी टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। लेकिन मैं भारतीय बल्लेबाजों की काबिलियत को कम नहीं आंकना चाहता। आज उन्होंने जो प्रदर्शन किया, उससे हम निश्चित रूप से सीख सकते हैं।”

ईशान किशन की पारी को सराहा

ईशान की पारी के बारे में बात करते हुए रजा ने कहा- “ईशान ने यह प्रदर्शन नियमित रूप से और लगातार किया है। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, खासकर नंबर तीन पर जो कि एक बहुत ही मुश्किल भूमिका हो सकती है। उन्होंने और तिलक ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और जैसा कि मैंने कहा उनके पास जो कौशल है और आज उन्होंने जो दिखाया, उससे हम सीख सकते हैं। उम्मीद है, इससे हमें भी सुधार करने में मदद मिलेगी।”

लक्ष्य का पीछा करते वक्त कैसी थी सोच

220 रनों का पीछा करने के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए सिकंदर रजा ने कहा “हम हमेशा से ही लक्ष्य के लिए प्रयास करने वाले थे। हमारे सलामी बल्लेबाजों को देखें तो उन्होंने हमें बिल्कुल वैसी ही शुरुआत दी जिसकी हमें जरूरत थी। दुर्भाग्य से, कभी-कभी अनुभवहीनता और कभी-कभी शॉट चयन की वजह से हम पिछड़ जाते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में मैं टीम को निराश कर रहा हूं। इसे सुधारने की जिम्मेदारी मेरी है क्योंकि टीम को मेरे रनों की जरूरत है और दुर्भाग्य से पिछले दो टी20 मैचों में ऐसा नहीं हो पाया है। लेकिन, मैं इसे सुधारने की पूरी कोशिश करूंगा क्योंकि टीम को मेरे रनों की वाकई बहुत जरूरत है।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पहले पिच पर मढ़ा दोष, फिर स्वीकार की गलती, जिम्बाब्वे कप्तान का हार के बाद बयान