वैभव सूर्यवंशी ने महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे, लेकिन युवराज सिंह से नहीं ले पाए टक्कर, टॉप पर पहुंचने से चूके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 गेंदों में 20 रन की पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वे पहले पांच मैचों में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं। जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। युवराज सिंह नंबर वन हैं।

vaibhav sooryavanshi ind vs zim t20i
वैभव सूर्यवंशी ने महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20I मैच में बड़ी पारी खेलने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने 20 रन बनाकर ही महेला जयवर्धने जैसे बड़े बल्लेबाज को पीछ छोड़ दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 9 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 222 से अधिक का रहा। वैभव सूर्यवंशी ने स्ट्राइक रेट के मामले में ही महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है। हालांकि, वे युवराज को सिंह को उनके स्थान से हिला तक नहीं पाए हैं। वैभव बेशक सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज महेला जयवर्धने का पीछे छोड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गए।

वैभव ने महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे

15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 222.22 का रहा। इस पारी के दम पर उन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया। अब वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली पांच पारियों में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि महेला तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

युवराज सिंह को नहीं हिला पाए

बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कुल 5 ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। तीन मुकाबले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे और दो मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 211.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 112 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। महेला जयवर्धन ने अपने पहले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 201.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले 5 मैचों में 235.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। सूची में चौथे स्थान पर मोहम्मद अशरफुल है जिन्होंने 201.67 से बल्लेबाजी की थी, जबकि पांचवें नंबर पर रिचर्ड लेवी का नाम है जिन्होंने 200.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

पहले 5 T201 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)

235.09 - युवराज सिंह

211.32 - वैभव सूर्यवंशी

201.82 - महेला जयवर्धने

201.67 - मोहम्मद अशरफुल

200.00 - रिचर्ड लेवी

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी ने महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे, लेकिन युवराज सिंह से टक्कर नहीं