वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे मुकाबले में अर्धशतक के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे क्रिकेट की दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 2 अर्धशतक लगाने का कारनाम किया है।

ind vs zim vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी-20 मैच

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 2 अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले ऐसा क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है।

रविवार, 26 जुलाई को खेले जा रहे इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा था और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। वैभव से पहले वनडे क्रिकेट में नेपाल के एक बल्लेबाज जिनका नाम कुशल मल्ला है ने 15 साल की उम्र में फिफ्टी लगाई थी। हालांकि, उनके नाए एक ही फिफ्टी इस उम्र तक है। वैभव के नाम दो अर्धशतक हो गए हैं। टी-20 क्रिकेट में 15 साल की उम्र में अर्धशतक लगाना वैभव सूर्यवंशी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। वे ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में उनका नाम लिखा जाएगा। इसके बाद उन्होंने 15 साल की उम्र में ही दूसरी भी फिफ्टी जड़ दी है। यह कमाल करने वाले वे दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बने हैं। क्रिकेट के सैकड़ों साल के इतिहास में वैभव से पहले ऐसा किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया है।

पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल की उम्र में 50 से अधिक स्कोर

2 - वैभव सूर्यवंशी (भारत)

1 - कुशल मल्ला (नेपाल)

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मुकाबले में 49 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्हें माधेवेरे ने इवांश के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बैटर ने आज के मैच में संयम दिखाते हुए 165.35 की स्ट्राइक रेट से लय पकड़ी और बैटिंग की। भारत मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। इस सीरीज को पहले ही टीम इंडिया 2-0 से जीत चुकी है और क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

आखिरी टी-20 मैच के लिए भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप- कप्तान), सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बने