रवि बिश्नोई को मजबूरी में करना पड़ा रन-अप में बदलाव, बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बताया है कि रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अपने 'रन-अप' में बदलाव किया है।

Ravi Bishnoi
रवि बिश्नोई

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा कि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने 'रन-अप' में हल्का बदलाव किया है जिससे उन्हें हाल में इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी लय वापस पाने में मदद मिली। बिश्नोई ने गुरुवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। यह प्रदर्शन इसी महीने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उनके चार ओवर में 60 रन बिना विकेट वाले प्रदर्शन से कहीं बेहतर रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में बिश्नोई के एक ओवर में 29 रन बनाए थे।

गेंदबाजी एक्शन में कोई बदलाव नहीं

जोशी ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''यह जीत हमारे लिए बेहद जरूरी थी और मुझे गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुशी है। बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी एक्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। '' उन्होंने कहा, ''उन्होंने अपने 'रन-अप' को थोड़ा व्यवस्थित किया है। हमने स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले से भी इस बारे में चर्चा की। उनसे अच्छी बातचीत हुई। ‘’ रवि बिश्नोई ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान कई नो बॉल दिए थे। वह गेंदबाजी के दौरान निर्धारित लाइन से बाहर जा रहे थे, जिसके कारण अंपायर ने नो बॉल दिया था। इस दौरान वह काफी महंगे भी साबित हुए।

जोशी ने कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे प्रतिभाशाली हैं और उन्हें टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''सूर्यांश भारतीय टीम में अपनी जगह बना रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने अपनी जगह बनाई है। शिवम दुबे ने भी बनाई है। सूर्यांश उभरती हुई प्रतिभा हैं और हमें उनके साथ निरंतर बने रहना होगा। ''

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नियमित गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल की अनुपस्थिति में जोशी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर जोशी ने तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा के प्रदर्शन की भी सराहना की। जोशी ने कहा, ''बहुत खुशी की बात है कि मयंक चोट से उबरकर काफी मजबूत वापसी कर चुके हैं। उनकी लय शानदार रही है। अशोक ने भी श्रीलंका में भारत ए दौरे पर अपना प्रभावित किया। ‘’

गेंदबाजी में काफी सुधार किया

जब जोशी से पूछा गया कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में कामचलाऊ गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है तो उन्होंने कहा, ''तीनों अच्छे गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। अभिषेक ने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। कोच हमेशा चाहते हैं कि वह हर बार और बेहतर हों। हर्ष दुबे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ''

उन्होंने कहा, ''तिलक वर्मा भी हमारे लिए एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प हैं। हम उनसे इस बात पर चर्चा करते हैं कि ज्यादा रन नहीं दें और अधिक डॉट गेंदें डालें। ''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रवि बिश्नोई को मजबूरी में करना पड़ा रन-अप में बदलाव, बॉलिंग कोच सुनील ने बताया