धमाकेदार जीत पर कप्तान श्रेयस अय्यर का मन गदगद, कहा- एटीट्यूड काफी मायने रखता है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे से दूसरा टी 20 जीतने और सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाने के बाद कहा कि यह काफी सुखद एहसास है।

shreyas iyer
श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 90 रनों की जीत पर कहा है कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। भारतीय कप्तान ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की दमदार पारियों की तारीफ की है। भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की दमदार पारियों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई और भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

उनके शॉट आंखों को सुकून देने वाले थे

श्रेयस ने शनिवार को मैच के बाद कहा, ''हमने आज एक बहुत अच्छी जीत हासिल की। बल्लेबाजी में जिस तरह से इशान और तिलक ने बल्लेबाजी की और उन्होंने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो कि आंखों को सुकून देने वाले थे। और फिर गेंदबाजों ने योजना के हिसाब से गेंदबाजी की। एटीट्यूड काफी मायने रखता है, अतीत को पीछे छोड़ वर्तमान में रहना जरूरी है। कल एक मैच है इसलिए हम अगले मैच की ओर देख रहे हैं। (क्या टीम में बदलाव होगा?) अभी तक हमने निर्णय नहीं लिया है लेकिन हमारे एक खिलाड़ी चोटिल हो गए। इसलिए आप कल कुछ बदलाव होता देख सकते हैं।''

अपनी 44 गेंदों की पारी में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाने वाले किशन ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए यह आसान विकेट नहीं था। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगा कि यह ऐसा विकेट था, जहां आसानी से रन बनाए जा सकते थे। कुछ गेंदें असमान उछाल ले रही थीं, इसलिए हमने साझेदारी बनाने पर ध्यान दिया।''

ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने कहा, ''जब आप टीम के लिए रन बनाते हैं तो टीम का अच्छा स्कोर होना लाजिमी है, टीम की जीत में योगदान देना सुखद है। हमारे ध्यान में 180 का लक्ष्य ही था, विकेट बल्लेबाजी के लिए उतनी भी आसान नहीं थी इसलिए हमारा ध्यान अच्छी साझेदारी बनाने पर था। विकेट के बारे में अधिक सोचना नहीं चाहिए और परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करनी चाहिए और इस पर ध्यान देना चाहिए कि किस गेंदबाज़ को टारगेट किया जा सकता है। मयंक, यश ठाकुर और प्रिंस सभी ने बढ़िया गेंदबाज़ी की है, इसके साथ ही उन्होंने फ़ील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।''

इस हार से निराश जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने कहा, ''गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों को श्रेय जाता है जिस तरह का स्किल उन्होंने दिखाया। गेंदबाज़ों को फ़ील्डिंग से अधिक सपोर्ट की दरकार थी। किशन और तिलक ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की, उनके स्किल से सीखने के लिए काफ़ी कुछ है और हम इससे बेहतर हो सकते हैं। अनुभव की कमी होने के साथ ही शॉट सेलेक्शन भी हमारा अच्छा नहीं रहा, बतौर कप्तान मैंने भी बल्लेबाज़ी अच्छी नहीं की। उम्मीद है कि हम आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़धमाकेदार जीत पर श्रेयस अय्यर का मन गदगद, कहा- एटीट्यूड काफी मायने रखता है