वैभव सूर्यवंशी का है खौफ, मयंक यादव ने कहा- कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मयंक यादव ने वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि इतनी कम उम्र वाले खिलाड़ी से इस तरह के शॉट की उम्मीद नहीं की जा सकती। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ की है। 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया। तेज गेंदबाज ने उनकी बल्लेबाजी को अविश्वसनीय बताया है और उम्मीद जताई है कि युवा बैटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल करेगा। भारत ने जिम्बाब्वे को पहले मैच में सात विकेट से हराया। जिसमें मयंक यादव ने दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों में रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी बनाया।

उसके पास शानदार प्रतिभा है

वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने कहा, “उसकी बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। जब मैंने उसे गेंदबाजी की, तब उसने ऐसे शॉट खेले जिनकी इतनी कम अनुभव वाले युवा खिलाड़ी से उम्मीद नहीं की जा सकती। उसे बल्लेबाजी करते देखना हमेशा आनंद देता है। इस उम्र में उसके पास जो प्रतिभा है, वह शानदार है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का आएगा और इस तरह सभी गेंदबाजों की धुनाई करेगा। इस बार उसे अपनी टीम में पाकर बहुत अच्छा लगा। आईपीएल में जब हम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले थे, तब उसने हमारी गेंदबाजी की जमकर पिटाई की थी।”

15 साल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने गुरुवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। 15 साल और 118 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी ने टी20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस ने बतौर कप्तान जीता मैच

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी समर्थन किया और कहा कि हालात की जानकारी होने से इस युवा खिलाड़ी को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ''वैभव यहां खेल चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन बनाए थे इसलिए उन्हें यहां के हालात का पता है।'' भारत के 15 साल के बल्लेबाज सूर्यवंशी पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया।

पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद 40 गेंद शेष रहते सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। अय्यर ने इस प्रदर्शन को पूरी टीम की कोशिश बताया, हालांकि उन्होंने माना कि बल्लेबाजी पूरी तरह आसान नहीं थी। मैच के बाद अय्यर ने कहा, ''मुझे लगता है कि लड़कों ने जबरदस्त खेल दिखाया। अपनी पहली जीत से मैं बहुत खुश हूं। गुड लेंथ से उछाल मिल रहा था और वह असमान था। मुझे लगा कि दोनों पारियों में ऐसा ही था। मयंक ने जो शुरुआत दी, वह बहुत अच्छी थी।'' श्रेयस आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी कप्तानी में श्रृंखला गंवाने के बाद यहां आए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव का है खौफ, मयंक ने कहा- कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा