आज फ्री में कब और कहां देखें IND vs ZIM तीसरा टी20 लाइव? जानें मैच से जुड़ी अहम डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND vs ZIM 3rd T20I Live Streaming Details: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 खेला जाना है। यह सीरीज का अंतिम मुकाबला है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना रखी है।

how to watch India vs Zimbabwe Live Match Free
how to watch India vs Zimbabwe Live Match Free

IND vs ZIM Live Streaming: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को जिम्बाब्वे से तीसरे टी20 में भिड़ेगी। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। आज श्रेयस ब्रिगेड की नजर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने पर होगी। भारत ने दूसरे टी20 में मेजबान टीम को 90 रनों से रौंदा। भारत ने 219/5 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद जिम्बाब्वे को 17.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बटोरे। ईशान और तिलक आखिरी मुकाबले में भी धमाल माचने की फिराक में होंगे। तीसरे मैच में भारतीय इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दूसरे टी20 में चोटिल हो गए थे। चलिए, आपको तीसरे मैच से जुड़ी अहम डिटेल्स बताते हैं।

डिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मैच रविवार (26 जुलाई) को खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे तीसरा टी20 हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज का पहला और दूसरा मैच भी यहीं आयोजित हुआ था।

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 किस समय शुरू होगा?

तीसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आधा घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मैच टीवी पर कहां देखें?

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 टीवी पर Unite8 स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। आपको मैच ऑनलाइन देखने के लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे लाइव मैच?

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे लाइव मैच आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। यह सिर्फ डीडी फ्री डिश पर ही उपलब्ध है।

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, मयंक यादव, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, इनोसेंट काला, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, डायोन मायर्स, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आज फ्री में कब और कहां देखें IND vs ZIM तीसरा टी20 लाइव? जानें अहम डिटेल्स