IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने 72 रनों से जीता मैच
भारत ने 72 रनों से मैच अपने नाम किया है। बेनेट 97 और ब्राड इवांस एक रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 20 रन दिए।


सूर्यकुमार यादव
IND vs ZIM Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। भारत ने गुरुवार को 'करो या मरो' सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से शिकस्त दी। भारत ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 257 का टारगेट दिया। जवाब में जिम्बाब्वे ने छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जिम्बाब्वे भले ही हार गया लेकिन ओपनर ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की।। उन्होंने 59 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमानी ने 20, कप्तान सिकंदर रजा ने 30, और टोनी मुनयोंगा ने 11 रनों का योगदान दिया। ताशिंगा मुसेकिवा ने सात जबकि डियोन मायर्स के बल्ले से छह निकले। रयान बर्ल का खाता नहीं खुला। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन शिकार किए। अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। भारत को अब आखिरी सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज (1 मार्च) से भिड़ना है, जो कोलकाता में होगा। दोनों में से जो भी यह मैच जीतेगा, उसकी सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी।
भारत ने जिम्बाब्वे के सामने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 256 रन जुटाए। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन (15 गेंदों में 26) और अभिषेक शर्मा (30 गेंदों में 55) ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 48 रन जोड़े। पिछले चार मैचों में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक के बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। अभिषेक ने ईशान किशन (24 गेंदों में 38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रन जुटाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। सूर्या 15वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने गर्दा उड़ाया और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। हार्दिक ने 23 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बटोरे। तिलक ने 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले। जिम्बाब्वे के लिए टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और कप्तान सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
भारत 256/4 (20 ओवर)
जिम्बाब्वे 184/6 (20 ओवर)
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने 72 रनों से जीता मैच
भारत ने 72 रनों से मैच अपने नाम किया है। बेनेट 97 और ब्राड इवांस एक रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 20 रन दिए।
IND vs ZIM LIVE Score: हार की कगार पर जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे का पांचवां विकेट टोनी मुनयोंगा के रूप में गिरा है। उन्हें अर्शदीप ने 19वें ओवर में बोल्ड किया। मुनयोंगा ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए। बेनेट 86 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: अर्शदीप ने दिया डबल झटका
अर्शदीप ने 17वें ओवर में जिम्बाब्वे को डबल झटका दिया है। उन्होंने सिकंदर रजा (21) और रयान बर्ल (0) का शिकार किया। बेनेट 78 और टोनी मुनयोंगा 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: बेनेट ने जड़ा अर्धशतक
ओपनर बेनेट ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 41 गेंदों मे 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 105/4 है। कप्तान सिकंदर रजा 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने किया शिकार
जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट डियोन मायर्स के रूप में गिरा है। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने 10वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। मायर्स ने 9 गेंदों में 6 रन ही बनाए।
IND vs ZIM LIVE Score: अक्षर ने दिलाई पहली सफलता
अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने सातवें ओवर में मारुमानी को ईशान किशन के हातों कैच कराया। मारुमानी ने 20 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 20 रन जुटाए। उन्होंने बेनेट के संग 44 रनों की पार्टनरशिप की।
IND vs ZIM LIVE Score: पावरप्ले में नहीं मिला विकेट
पावरप्ले में भारतीय टीम को विकेट का सूखा देखना पड़ा। जिम्बाब्वे ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन जुटाए। रिंकू सिंह ने छठे ओवर में मारुमानी का कैच टपकाया। वह 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेनेट 23 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: भारत को पहले विकेट की तलाश
जिम्बाब्वे ने चार ओवर में 25 रन जुटा लिए हैं। भारत को पहले विकेट की तलाश है। सलामी बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी 11 और ब्रायन बेनेट 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे की पारी हुई शुरू
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। तदिवानाशे मारुमानी (7)* और ब्रायन बेनेट (3)* लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। बुमराह ने पहले ओवर में चार और अर्शदीप ने दूसरे ओवर में छह रन दिए।
IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने दिया 257 का टारगेट
भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का टारगेट दिया है। हार्दिक 50 और तिलक 44 रन बनाकर नाबाद लौटे।
IND vs ZIM LIVE Score: फिफ्टी के करीब तिलक और हार्दिक
भारत ने रिचर्ड नगारवा द्वारा डाले गए 19वें ओवर में 21 रन बटोरे। हार्दिक ने एक चौका लगाया और दो छक्के लगाए। तिलक 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक ने 36 रन जुटा लिए हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: भारतीय टीम पहुंची 200 के पार
भारतीय टीम ने 17 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। हार्दिक 23 और तिलक 17 रन बनाकर डटे हैं। भारत की नजर अब अंतिम तीन ओवर में 50 प्लस रन जुटाने पर होगी।
IND vs ZIM LIVE Score: कप्तान सूर्यकमार फिफ्टी से रहे दूर
तूफानी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान सूर्यकमार यादव आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। सूर्या को रिचर्ड नगारवा ने 15वें ओवर में ताशिंगा मुसेकिवा को लपकवाया। हार्दिक पांड्या 12 और तिलक वर्मा चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: अभिषेक ने गंवाया विकेट
भारत का तीसरा विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा है। वह फिफ्टी जड़कर आउट हुए। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। उन्हें टिनोटेंडा मापोसा ने 13वें ओवर में रजा को कैच कराया। सूर्यकुमार 24 और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: फिफ्टी से चूके ईशान किशन
ईशान किशन फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। ईशान ने चार चौके और एक सिक्स लगाया। उन्हें कप्तान सिकंदर रजा ने 11वें ओवर में नगारवा को कैच कराया। ईशान ने अभिषेक के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने उतरे हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने ठोकी फिफ्टी
खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा लय में लौट आए हैं। उन्होंने 26 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी है। वह पिछले चार मैचों 15 रन ही बना सके थे, जिसमें तीन शून्य रहे। टीम इंडिया ने 11वें ओव में जाकर 100 रनों का आंकड़ा पार किया।
IND vs ZIM LIVE Score: फिफ्टी की ओर अभिषेक शर्मा
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 19 गेंदों में 38 रन जुटा लिए हैं। भारत सैकड़े से ज्यादा दूर नहीं हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/1 है। ईशान किशन 20 रन बना चुके हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: पावरप्ले में भारत पहुंचा 70 के पार
पावरप्ले में भारत ने एक विकेट गंवाकर 76 रन जुटाए। भारत ने रिचर्ड नगारवा ने छठे ओवर में 17 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने छक्का जबकि ईशान किशन ने दो चौके मारे। अभिषेक 33 और ईशान 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: संजू सैमसन लौटे पेविलनय
भारत को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के हैं। सैमसन को ब्लेसिंग मुजरबानी ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वह डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का मारना चाहते थे लेकिन रयान बर्ल के हाथों लपके गए। उन्होंने अभिषेक के साथ 48 रनों की साझेदारी की। अभिषेक का साथ देने के लिए ईशान किशन उतरे हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: अभिषेक का आक्रामक मॉड ऑन
संजू के बाद अभिषेक का भी आक्रामक मॉड ऑन हो गया है। टिनोटेंडा मापोसा ने चौथे ओवर में 23 रन दिए, जिसमें एक बॉल और दो वाइड हैं। अभिषेक ने दो चौके लगाए और सैमसन ने भी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। अभिषेक 16 और सैमसन 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ZIM LIVE Score: संजू ने एक और छक्का जमाया
संजू सैमसन ने दूसरे ओवर में हवाई फायर किया। उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी द्वारा डाले गए ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का जमाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर डबल निकाला। अभिषेक का खुल गया है।
IND vs ZIM LIVE Score: भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारत की पारी का आगाज हो गया है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 13 रन दिए, जिसमें चार लेग बाई के हैं। सैमसन ने दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका मारा।
IND vs ZIM LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा।
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे ने भारत से जीता टॉस
भारत ने चेन्नई में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे।
IND vs ZIM LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और सिकंदर रजा टॉस के लिए साढ़े छह बजे चेन्नई के मैदान पर होंगे।
IND vs ZIM LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
IND vs ZIM LIVE Score: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?
टूर्नामेंट में ऑफ स्पिनरों के खिलाफ अभिषेक का संघर्ष साफ दिख रहा है। वह नीदरलैंड के आर्यन दत्त जैसे नए खिलाड़ी के खिलाफ भी आउट हो चुके हैं। तो क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ स्पिनरों का सामना करने के लिए संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है? भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक के लय में लौटने का समर्थन किया लेकिन जिम्बाब्वे मैच में शीर्ष क्रम में रणनीतिक बदलाव से इनकार नहीं किया, जिसमें सैमसन को खिलाना भी शामिल है।
IND vs ZIM LIVE Score: बुमराह-अर्शदीप की कमाल जोड़ी
पेसर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने क्रमशः 33 और 32 शिकार किए। दोनों ने साथ में 11 वर्ल्ड कप खेले हैं, जिसमें भारत ने 10 जीते हैं। भारत का जारी टी20 वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए औसत 6.80 है, जो 20 टीमों में सबसे कम है। ऐसे में भारत को आज अपने ओपनर्स से दमदार शुरुआत की उम्मीद होगी।
IND vs ZIM LIVE Score: बैटर तिलक वर्मा पर रहेंगी नजरें
तिलक वर्मा को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। अभिषेक के खराब फॉर्म के कारण तिलक को ईशान का बखूबी साथ देना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ईशान 193 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा । सूर्यकुमार यादव ने 180 रन बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा है जो उनके टी20 करियर के 161 के स्ट्राइक रेट से काफी कम है जिससे ईशान पर काफी दबाव बन गया है। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या निचले क्रम पर आक्रामक पारियां नहीं खेलते तो कुछ मैचों में तो भारत का स्कोर सम्मानजनक भी नहीं रहता।
IND vs ZIM LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे ने अब तक आपस में 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। भारत ने इस दौरान 10 बार जीत हासिल की जबकि जिम्बाब्वे ने तीन मैच अपने नाम किए। सिकंदर रजा मौजूदा वर्ल्ड कप में छाप छोड़ी है लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान का खिलाफ 10 टी20 मैचों में औसत 16.30 का है और हाईएस्ट स्कोर 46 है।
IND vs ZIM LIVE Score: भारत का स्क्वॉड
सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे।
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।