Ind vs Zim: रायपुर में खूब लड़ी जिम्बाब्वे, लेकिन आखिर में भारत ने मारी बाजी, 4 विकेट से हराया
Ind vs Zim Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय महिला टीम ने 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
Ind vs Zim Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय महिला टीम ने 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे ने इस मैच में अच्छा खेल दिखाया। पहले तो भारत जैसी मजबूत टीम के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा और फिर जब गेंदबाजी करने उतरी तो 50 रनों के भीतर भारत के चार बल्लेबाज आउट कर दिए। एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम हार जाएगी लेकिन निक्की प्रसाद ने 39 और दीप्ति शर्मा ने 49 रनों की पारी के साथ टीम को जीत दिला दी। आज के मुकाबले में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर फेल रहीं।
Zim- 114/3 (20 ओवर)
Ind- 116/4 (15.4 ओवर)
भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
भारतीय महिला क्रिकेट के लिए आज बड़ा दिन था। ऐसा इसलिए क्योंकि आज से बतौर कप्तान स्मृति मंधाना युग की शुरूआत हुई। शेफाली वर्मा को टी-20 सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम एशिया कप में खिताब अपने नाम करने और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली मरतबा मैदान पर उतर रही थी। भारतीय स्क्वॉड में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी शामिल हैं। कुछ नए खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं।
तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
Ind vs Zim Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में खेल गया, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय महिला टीम ने 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
Ind vs Zim LIVE Score: 17 ओवर की समाप्ति के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर
17 ओवर की समाप्ति पर जिम्बाब्वे की टीम ने 89 रन बना लिए हैं। टीम ने 3 विकेट खो दिए हैं। बचे हुए तीन ओवरों में और कितने रन बना पाते हैं देखने वाली बात होगी।
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय गेंदबाजों का अच्छी तरह सामना कर रही जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे की टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। टीम भारतीय गेंदबाजों का अच्छे तरीके से सामना कर रही है।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे की अच्छी शुरुआत
भारत के खिलाफ पहली बार उसकी सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरी भारतीय महिला टीम ने दमदार शुरुआत की है। उनका स्कोर 48 रन आठ ओवर की समाप्ति पर हो गया है और सिर्फ एक ही विकेट गिरा है।
Ind vs Zim LIVE Score: चार ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर
4 ओवर की समाप्ति पर जिम्बाब्वे की टीम ने 24 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम का एक बल्लेबाज पवेलियन लौट गया है। भारतीय टीम को दूसरे विकेट की तलाश है।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत को मिली सफलता
भारत को पहले ओवर में ही विकेट मिल गया है। क्रांति गौड़ ने सलामी बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया है। टीम का स्कोर 7 रन 1 विकेट के नुकसान पर एक ओवर की समाप्ति पर है।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे की बैटिंग
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में खेला जा रहा है। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी करेगी।
Ind vs Zim LIVE Score: स्मृति मंधाना करेंगी कप्तानी
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। स्मृति टीम इंडिया की पूर्णकालिक कप्तान घोषित की गई हैं। लंबे समय के बाद सिर्फ खिलाड़ी के रूप में हरमनप्रीत कौर मैदान पर होंगी।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला मैच आज
Ind vs Zim LIVE Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज से रायपुर में खेला जा रहा है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले साढ़े 6 बजे दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगी।