Ind vs Zim 3rd T20I: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया क्लीन स्वीप
Ind vs Zim 3rd T20I: भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीती।
Ind vs Zim 3rd T20I: भारतीय टीम ने रविवार को हरारे में जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। रेयान बर्ल ने नाबाद 54 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड से 0-4 से और आयरलैंड से 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद यह भारत की शानदार वापसी रही।
193 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे ने पहले ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। ब्रायन बेनेट खाता नहीं खोल सके। इसके बाद चौथे ओवर में यश ठाकुर ने तेजी से रन बनाने का प्रयास कर रहे डिओन मेयर्स (19) का शिकार कर लिया। इसी ओवर की अगली गेंद पर ठाकुर ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर में रवि बिश्नोई ने बेन करन (20) को आउट किया।
इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और रायन बर्ल की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़ कर जिम्बाब्वे की उम्मीदों को जिंदा रखने का प्रयास किया। 16वें ओवर में मयंक यादव ने वेस्ली मधेवेरे 25 गेंदों में (28) को आउट कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर अशोक शर्मा ने तडिवनाशे मारुमानी (एक) को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक यादव ने ब्रैड एवंस (14) रन को आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया। जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी
भारत ने बनाए 192 रन
भारतीय टीम ने हरारे में तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने अभिषेक शर्मा (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने वैभाव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 11वें ओवर में सिकंदर रजा ने इशान किशन का शिकार कर भारत को दूसरा झटका दिया। इशान किशन ने 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से (29) रन बनाये।
भारत का तीसरा विकेट 15वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा। वेस्ली मधेवेरे ने शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (81) रनों की पारी खेली। 18वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रैड एवंस ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से (27) रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने (नाबाद 11) रन बनाये। रिंकू सिंह पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (25) रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने आखिरी मैच में दो बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव और शिवम दुबे नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अशोक शर्मा और सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। रिचर्ड नगरावा चोट के कारण नहीं खेल रहे। उनकी जगह वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा को शामिल किया गया है।
तीसरे मैच में किसने जीता टॉस
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा
Ind vs Zim LIVE Score: भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
Ind vs Zim LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी (81) की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत ने तीसरा मैच 35 रनों से जीता
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया। भारत द्वारा मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी।
Ind vs Zim LIVE Score: रयान बर्ल ने लगाई फिफ्टी
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रयान बर्ल ने रविवार को हरारे में 42 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। ये टी20 इंटरनेशनल में उनका पांचवां अर्धशतक है। उन्होंने पारी में पांच चौके लगाए है।
Ind vs Zim LIVE Score: अशोक शर्मा को मिली सफलता
Ind vs Zim LIVE Score: अशोक शर्मा ने रविवार को जिम्बाब्वे के बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमनी को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने मारुमनी को क्लीन बोल्ड किया।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे ने 16वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। वेस्ली मधेवेरे 25 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए।
Ind vs Zim LIVE Score: रयान बर्ल-वेस्ली मधेवेरे के बीच 50 रन की साझेदारी
Ind vs Zim LIVE Score: रयान बर्ल-वेस्ली मधेवेरे के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। ये जोड़ी भारत के लिए खतरा बन गई है।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में बनाए 104 रन
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 42 गेंद में 89 रन चाहिए।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए चाहिए 116 रन
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे की टीम को आखिरी टी20 मैच जीतने के लिए 60 गेंदों में 116 रन चाहिए। टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। बर्ल 21 और वेस्ली मधेवेरे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे ने 8 ओवर में बनाए 67 रन
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 67 रन बनाए। रयान बर्ल ने 11 गेंद में 14 रन बनाए। वेस्ली एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिरा
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे ने आठवें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। रवि बिश्नोई ने बेन करन को आउट किया। उन्होंने 19 गेंद में 20 रन बनाए।
Ind vs Zim LIVE Score: यश ठाकुर ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट
Ind vs Zim LIVE Score: यश ठाकुर ने चौथे ओवर में जिम्बाब्वे को डबल झटके दिए हैं। उन्होंने लगातार गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया। यश ने डायोन मायर्स (19) और सिकंदर रजा (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे को पहली गेंद पर लगा झटका
Ind vs Zim LIVE Score: 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट बिना खाता खोले आउट हुए। मयंक यादव को सफलता मिली।
Ind vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे को पहला मैच जीतने के लिए चाहिए 193 रन
Ind vs Zim LIVE Score: विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (81) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे समुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे को आखिरी मैच जीतने के लिए 193 रन बनाने होंगे।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का टारगेट
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन की पारी खेली।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत ने तीसरे वनडे में 19 ओवर में बनाए 178 रन
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय टीम ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 9 गेंद में 13 और तिलक वर्मा 8 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs Zim LIVE Score: कप्तान श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 18 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
Ind vs Zim LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाने का मौका गंवाया
Ind vs Zim LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में शतक लगाने का मौका गंवाया है। वैभव 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए।
Ind vs Zim LIVE Score: श्रेयस अय्यर-वैभव सूर्यवंशी के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी
Ind vs Zim LIVE Score: श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। वैभव 81 और श्रेयस 18 रन बनाकर खेल रहे।
Ind vs Zim LIVE Score: भारत ने 12 ओवर में बनाए 113 रन
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में 12 ओवर में दो विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 39 गेंद में 64 और श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Ind vs Zim LIVE Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
Ind vs Zim LIVE Score: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे मैच में क्लीन बोल्ड हुए। उन्होंने 26 गेंद में 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।