Ind Vs Zim Score: वैभव सूर्यवंशी फेल, फिर भी भारत 90 रनों से जीता, सीरीज में 2-0 से कब्जा, अय्यर को पहली सफलता

Ind Vs Zim Score: हरारे में शनिवार को भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी-20I मैच हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त दी और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए। ईशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने 60 रन बनाए।

Ind Vs Zim Score: वैभव सूर्यवंशी फेल, फिर भी भारत 90 रनों से जीता, सीरीज में 2-0 से कब्जा, अय्यर को पहली सफलता

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Ind Vs Zim Score: हरारे में शनिवार को भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी-20I मैच हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त दी और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए। ईशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने 60 रन बनाए।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया। सीरीज पर 2-0 से कब्जा।

Zim Live Score: 129/10 (17.5 ओवर)

India live Score: 219/5 (20 ओवर)

25 जुलाई 2026 को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 219 रन पांच विकेट के नुकसान पर बना दिया और विपक्षी टीम को 220 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा 8 (8) रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 20 रनों की पारी तीन चौके और एक छक्के की मदद से खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 25 (20) बनाकर आउट हुए। ईशान ने 81 (44) बनाए। वे शतक से चूक गए। तिलक वर्मा 60 (29) नाबाद रहे। रिंकू सिंह ने 12 (8) बनाए। शिवम दुबे 6 (3) नाबाद रहे। इस मुकाबले में सिकंदर रजा को छोड़कर जिम्बाब्वे के पांचों गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया।

220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही लेकिन ब्रायन बेनेट के आउट होने के बाद पूरी टीम एक तरह से धराशायी हो गई। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे यश ठाकुर ने पहला विकेट दिलाया उसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। प्रिंस यादव ने 1.2 ओवर की गेंदबाजी की और चोट के कारण दो बाहर जाने से पहले दो बल्लेबाजों को आउट किया। मयंक यादव को आज के मैच में एक भी सफलता नहीं मिली। उन्होंने तीन ओवर में 25 रन खर्चे। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 2.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। यश ठाकुर और प्रिंस यादव को दो- दो विकेट मिले। शिवम दुबे, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट चटकाया। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रनों पर आलआउट हो गई।बनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारत ने 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज विन है। तीन सीरीज खेलने के बाद पहली विन आई है। ईशान किशन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

टी-20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तफदज़वा त्सिगा, इनोसेंट कैया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।

Ind Vs Zim Score: भारत ने जीती सीरीज

इस जीत के साथ भारत ने 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज विन है। तीन सीरीज खेलने के बाद पहली विन आई है।

Share

Ind Vs Zim Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया

Ind Vs Zim Score: हरारे में शनिवार को भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी-20I मैच हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त दी और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए। ईशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने 60 रन बनाए।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने दो बैटर को किया क्लीन बोल्ड

अभिषेक शर्मा ने एक और विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने इस बार भी बैटर को क्लीन बोल्ड किया। जिम्बाब्वे 16वें ओवर में 118/8 हो गई है। भारत जीत की दहलीज पर।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: तिलक वर्मा के बाद अभिषेक शर्मा ने लिया विकेट

तिलक वर्मा के बाद अब अभिषेक शर्मा ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया है। जिम्बाब्वे के 7 विकेट 105 के स्कोर पर 14वें ओवर में आउट हो गए हैं। भारत जीत की कगार पर है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: तिलक वर्मा ने भी लिया विकेट

पारी का 12वां ओवर डालने आए तिलक वर्मा ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट ले लिया है। जिम्बाब्वे के अब 6 विकेट आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 11.2 ओवर के बाद 82 रन 6 विकेट के नुकसान पर है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन

प्रिंस यादव को दो विकेट, यश ठाकुर को 1 और रवि बिश्नोई को 1 विकेट मिलने के बाद अब शिवम दुबे ने भी भारत को सफलता दिलाई है। 8.2 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 65/5 हो गया है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: प्रिंस यादव का कहर, लेकिन चोट के कारण बाहर

प्रिंस यादव ने 1.2 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 10 रन देते हुए 2 विकेट लिए लेकिन उन्हें चोट लगी है और वे बाहर लौट गए हैं। उनका ओवर शिवम दुबे ने पूरा किया। जिम्बाब्वे का स्कोर 6.5 ओवर में 59 रन 4 विकेट के नुकसान पर है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: रवि बिश्नोई ने दिलाई तीसरी सफलता

पावरप्ले की समाप्ति के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 49/3 है। रवि बिश्नोई ने पिछले ओवर में एक विकेट हासिल किया। प्रिंस यादव और यश ठाकुर पहले ही विकेट हासिल कर चुके हैं।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: प्रिंस यादव ने पहली गेंद में लिया विकेट

प्रिंस यादव ने अपनी पारी की पहली गेंद पर ही जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया है। टीम का स्कोर अब 5 ओवर में 44 रन दो विकेट के नुकसान पर हो गया है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: भारत को यश ठाकुर ने दिलाई सफलता

भारत को डेब्यू कर रहे यश ठाकुर ने पहली सफलता दिलाई है। उन्हें अपने दूसरे ओवर में विकेट मिला है। तूफानी पारी खेल रहे ब्रायन बेनेट को पेवेलियन भेजा है। जिम्बाब्वे के इस बैटर ने 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: 3 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर

3 ओवर की समाप्ति पर जिम्बाब्वे का स्कोर 23 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। मयंक यादव ने दो ओवर की गेंदबाजी कर ली है, लेकिन विकेट नहीं मिला है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा 8 (8) रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 25 (20) बनाकर आउट हुए। ईशान ने 81 (44) बनाए। तिलक वर्मा 60 (29) नाबाद रहे। रिंकू सिंह ने 12 (8) बनाए। शिवम दुबे 6 (3) नाबाद रहे।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य

Ind Vs Zim LIVE Score: भारत बनाम जिम्बाब्वे हरारे में दूसरा टी-20I मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। ईशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने 60 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हुए थे।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: ईशान किशन शतक के करीब, तिलक ने ठोकी फिफ्टी

तिलक वर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान किशन 43 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके पास शतक बनाने का मौका है। भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 188 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: ईशान शतक की ओर अग्रसर

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो गया है। तिलक वर्मा और ईशान किशन धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। किशन 40 गेंदों में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा भी अर्धशतक की ओर अग्रसर हैं।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: भारत 150 के पार पहुंचा

भारत का स्कोर 15वें ओवर में 150 के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में 154/3 बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने 31 गेंदों में 50 रन जड़ दिया है। यह उनकी 12वीं टी-20I फिफ्टी है। भारत का स्कोर 113/3 विकेट 12.3 ओवर के बाद है।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए

भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। 10 ओवर में भारत का स्कोर 95 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए और ब्रायन बेनेट को अपना विकेट दे बैठे। ईशान किशन अर्धशतक के करीब हैं।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर

9 ओवर में 80 रन 2 विकेट के नुकसान पर है। भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

Ind Vs Zim LIVE Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर

6 ओवर यानी पावरप्ले की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 53 रन दो विकेट के नुकसान पर है। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आउट हो चुके हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटInd Vs Zim Score: वैभव सूर्यवंशी फेल, फिर भी भारत 90 रनों से जीता, सीरीज में 2-0 से कब्जा, अय्यर को पहली सफलता