IND vs ZIM 1st T20I: लगातार 6 मैच हारने के बाद भारत को नसीब हुई जीत, जिम्बाब्वे को पहले मैच में धोया

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से मात दी। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

IND vs ZIM 1st T20I: लगातार 6 मैच हारने के बाद भारत को नसीब हुई जीत, जिम्बाब्वे को पहले मैच में धोया

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

IND Score: 126/3 (13.2)

ZIM Score: 125/7 (20)

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने गुरुवार को हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी के दम पर 40 गेंद रहते मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए। भारत ने इससे पहले मयंक (18 रन पर दो विकेट) और प्रिंस (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 8 गेंद में एक रन ही बना सके। इसके बाद सूर्यवंशी ने इवान्स की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा, जबकि मुजरबानी पर दो चौके और एक छक्का जड़कर पांचवें ओवर में भारत के रनों का अर्धशतक पूरा किया। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर आउट हुए। 15 वर्षीय क्रिकेटर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा बल्लेबाज बना। ईशान किशन 24 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 5 गेंद में 6 रन का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली माधेवेरे ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि ताडिवनाशे मरुमानी ने नाबाद 27 रन बनाए। रेयान बर्ल ने 26 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेजा। चौथे ओवर में बेन करन प्रिंस यादव का शिकार बने। उन्होंने 8 गेंद में 10 रन बनाए। मंयक यादव ने इसके बाद डियोन मायर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 14 गेंद में 6 रन बनाए। शिवम दुबे ने कप्तान सिकंदर रजा को आउट किया, जोकि 7 गेंद में 4 रन ही बना पाए। , वेस्ली मधेवेरे 34 गेंद में 39 रन बनाकर रन आउट हुए।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे में बेन करन और न्यूमैन न्यामहूरी अपना टी-20 डेब्यू करेंगे जबकि भारत के लिए अशोक शर्मा पर्दापण करेंगे।

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हो रहा पहला मुकाबला आप भारत में टीवी पर Unite8 Sports पर देख सकेंगे। लाइव मोबइल पर देखने के लिए आपको फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

पहले मैच में किसने जीता टॉस

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह

जिम्बाब्वे : सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेल्टन शुम्बा, टी सिगा ।

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में सात विकेट से हराया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। भारत ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Share

IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

IND vs ZIM Live Score: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले टी20 मैच में 24 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Share

IND vs ZIM Live Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 14 रन

IND vs ZIM Live Score: भारीतय टीम को जीत के लिए 54 गेंद में 14 रन चाहिए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं।

Share

IND vs ZIM Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 96 रन

IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 17 और ईशान किशन 18 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी पहला इंटरनेशनल अर्धशतक लगाकर हुए आउट

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 19 गेंद में 50 रन बनाए।

Share

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 18 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए हैं।

Share

IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा सस्ते में हुए आउट

IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 8 गेंद में एक रन बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने उन्हें आउट किया।

Share

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा ने की पारी की शुरुआत

IND vs ZIM Live Score: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की है। वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में मौका मिला था लेकिन फिर खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में बनाए 125 रन

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए हैं। टीम के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। भारत के लिए प्रिंस यादव और मयंक ने 2-2 विकेट लिए।

Share

IND vs ZIM Live Score: वेस्ली मधेवेरे हुए रन आउट

IND vs ZIM Live Score: वेस्ली मधेवेरे 34 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। प्रिंस यादव ने ब्राड इवांस को आउट किया।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने पूरे किए 100 रन

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 18वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। मारुमनी और वेस्ली ने पिछली कुछ गेंदों पर बड़े शॉट लगाए हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रयान बर्ल 35 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 12 ओवर में बनाए 58 रन

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। बर्ल 30 गेंद में 23 और वेस्ली मधेवेरे 13 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिरा

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 8वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे ने कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 7 गेंद में 4 रन बनाए।

Share

IND vs ZIM Live Score: मयंक यादव को मिली दूसरी सफलता

IND vs ZIM Live Score: मयंक यादव ने जिम्बाब्वे को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने डायोन मायर्स को आउट किया। वह 14 गेंद मं 6 रन ही बना सके।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा है। डेब्यू मैच खेल रहे बेन कुरन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने मिड विकेट पर उनका आसान कैच लपका।

Share

IND vs ZIM Live Score: मयंक यादव ने जिम्बाब्वे को पहले ओवर में दिया झटका

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मयंक यादव ने पहली गेंद पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवाया।

Share

IND vs ZIM Live Score: भारत के लिए अशोक शर्मा ने किया डेब्यू

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे में बेन करन और न्यूमैन न्यामहूरी अपना टी-20 डेब्यू करेंगे, जबकि भारत के लिए अशोक शर्मा पर्दापण करेंगे। अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए 10 मैचों में 22 विकेट लिए थे।

Share

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Share

IND vs ZIM Live Score: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन

IND vs ZIM Live Score: भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs ZIM 1st T20I: लगातार 6 मैच हारने के बाद भारत को नसीब हुई जीत, जिम्बाब्वे को पहले मैच में धोया