तिलक वर्मा-वैभव सूर्यवंशी को नहीं, इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 90 रनों की विशाल जीत मिली है। भारत की इस जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। किशन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ind vs zim 2nd t20i ishan kishan
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 मैच में किसने प्लेयर ऑफ द मैच जीता

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 25 जुलाई 2026, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब दूसरा टी-20I मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 90 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया और अभी एक मुकाबला खेला जाना बाकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह भारत की पहली द्विपक्षीय सीरीज विन है। आज के मुकाबले में भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 20 रनों की पारी तीन चौकों और 1 छक्के की मदद से खेली। अभिषेक शर्मा ने आज अपने बल्ले से दम नहीं दिखाया और 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए लेकिन गेंदबाजी से खुद को साबित कर दिया। उन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए।

इस खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

इन सब खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रिंस यादव, यश ठाकुर ने भी 2-2 विकेट चटकाए, लेकिन जो व्यक्ति भारत की जीत का हीरो रहा उसका नाम ईशान किशन है। भारत के जब दो शुरुआती विकेट केवल 29 के स्कोर पर गिर गए थे तब ईशान किशन ने भारत की पारी को संभाला और कप्तान अय्यर के साथ मिलकर तेज गति से 66 रनों की साझेदारी की। उन्होंने अय्यर के आउट होने के बाद चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ भी 94 रनों की साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने आज के मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की पारी खेली। वे शतक से चूक गए लेकिन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.09 रहा। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए और विपक्षी टीम को 220 रनों का लक्ष्य रखा। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन जैसे ही सलामी बल्लेबाज बेनेट आउट हुए फिर तास के पत्तों की तरह एक के बाद एक विकेट आउट होते गए और 17.5 ओवर में पूरी टीम 129 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मुकाबले को 90 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। प्रिंस यादव को चोट लगी है। वे अगला मैच खेलेंगे या नहीं देखना होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तिलक वर्मा-वैभव सूर्यवंशी को नहीं, इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड