जिम्बाब्वे सीरीज के लिए जोश में हैं श्रेयस अय्यर, कहा- टीम में हार के डर के लिए कोई जगह नहीं है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि आगामी जिम्बाब्वे सीरीज से पहले टीम ने अपनी कमजोरियों को पहचान लिया और उस पर काम कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को निडर होकर क्रिकेट खेलने की सलाह दी।

श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर चाहते हैं कि उनकी टीम के खिलाड़ी निडर होकर क्रिकेट खेलें और आलोचनाओं के दबाव में नहीं आएं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे के निराशाजनक नतीजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज से पहले टीम को और करीब ला दिया है। इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के दौरे में भारतीय टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। हालांकि अय्यर ने कहा कि टीम ने अपनी कमजोरियों को पहचान लिया है और सुधार पर काम कर रही है।

अय्यर ने बताया जिम्बाब्वे सीरीज का प्लान

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर अय्यर ने कहा, ''इंग्लैंड में हमारा समय मुश्किल भरा रहा, लेकिन उससे कई सकारात्मक चीजें भी सामने आईं। हमें पता चला कि आगे बढ़ने के लिए एक टीम के रूप में हमें क्या तैयार करना है, मैदान पर उतरने के बाद किस तरह की मानसिकता, जागरूकता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत है। ''

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज कप्तान के तौर पर अय्यर का पहला दौरा भी था। पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर आए अय्यर ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कम समय में परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की होगी। उन्होंने कहा, ''हममें से कुछ खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं इसलिए जितनी जल्दी हम परिस्थितियों को समझेंगे, उतने ही बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। ‘’

विदेशी दौरों ने टीम को काफी अनुभव दिया

अय्यर ने टीम के युवा खिलाड़ियों से कहा कि हालिया आलोचनाओं के बावजूद उन्हें असफलता के डर के बिना खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि उन्हें असफलता से डरना चाहिए। जब आपके दिमाग में ऐसे विचार होते हैं तो आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं। जब डर नहीं होता, तब आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमें इस बात के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। जितना अच्छा क्रिकेट हम खेलेंगे और एक इकाई के रूप में जितना बेहतर प्रदर्शन करेंगे, टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा।''

कप्तान ने माना कि इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे पहुंचने और केवल एक अभ्यास सत्र के बाद मैच खेलने की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, ''यह निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है। हम कल यहां पहुंचे, आज अभ्यास है और कल मैच है। लेकिन यह मजेदार भी है। अगर आप ऐसी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको खुद पर निश्चित रूप से गर्व महसूस होगा।'' अय्यर ने कहा कि आयरलैंड, इंग्लैंड और अब जिम्बाब्वे के विदेशी दौरों ने टीम को काफी अनुभव दिया है।

उन्होंने कहा, ''नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन इससे टीम एक-दूसरे के और करीब आई है। हम इस बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं कि आगे एक इकाई के रूप में किस तरह खेलना है।'' अय्यर ने कहा, ''ऐसा अनुभव बार-बार नहीं मिलता। यह एक चुनौतीपूर्ण दौर है और जितनी जल्दी आप इससे बाहर निकलते हैं, उतनी ही बेहतर टीम बनते हैं।''

जिम्बाब्वे के पास काफी अनुभव

इकतीस वर्षीय अय्यर ने जिम्बाब्वे की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक प्रतिस्पर्धी टीम है और उसके कई खिलाड़ियों के पास आईपीएल का अनुभव भी है। उन्होंने कहा, ''उनकी टीम शानदार है और उनका लाइनअप अच्छा है। उनके कुछ खिलाड़ी आईपीएल भी खेल चुके हैं, इसलिए उनके पास काफी अनुभव है।'' अपनी चोट से वापसी के बारे में अय्यर ने कहा कि 'रिहैबिलिटेशन' के दौर ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया।

उन्होंने कहा, ''इसने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में और ज्यादा आत्मविश्वास से भर दिया है। जब आप चोट के दौर से बाहर निकलते हैं तो मानसिक रूप से काफी सकारात्मक हो जाते हैं। मैदान पर आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने का भरोसा बढ़ जाता है।'' उन्होंने कहा, ''उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जितनी जल्दी आप अपनी गलतियों का विश्लेषण करके उस पर अमल करते हैं, टीम के लिए उतना ही बेहतर होता है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जिम्बाब्वे सीरीज के लिए जोश में श्रेयस, कहा- टीम में हार के डर के लिए जगह नहीं