शुभमन गिल ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार? 351 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shubman Gill Statement: शुभमन गिल ने हार के बाद कई गलतियां गिनाई। वह टोटल से खुश थे, मगर खराब फील्डिंग, स्लो ओवर रेट के चलते भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत यह सीरीज 2-1 से जीता।

Shubman Gill and Kuldeep Yadav
शुभमन गिल और कुलदीप यादव

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में 351 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। गिल ने मैच के बाद बताया कि वह टीम के स्कोर से काफी खुश थे, मगर आखिरी में स्लो ओवर रेट की वजह से लगी पेनेल्टी टीम इंडिया पर भारी पड़ गई। इसके अलावा उन्होंने खराब फील्डिंग को भी हार का जिम्मेदार बताया। बता दें, केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का टारगेट रखा था, हालांकि इस स्कोर को मेहमान टीम ने 10 गेंद और 5 विकेट रहते चेज कर डाला। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने 162 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत यह वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा।

शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, “बहुत सारे बॉक्स टिक हो गए। मुझे लगता है कि अभी भी कुछ एरिया हैं जिनमें जरूर कुछ फाइन ट्यूनिंग की जरूरत है। मैं टोटल से बहुत खुश था। मुझे लगता है कि गेम कंट्रोल में था। लेकिन इस ओस के साथ चार ओवर पीछे रहने और फिर आखिरी ओवर में, मुझे लगता है कि उन्होंने हमसे गेम छीन लिया। अगर हम पर स्लो ओवर रेट नहीं लगता तो गेम शायद आखिरी ओवर तक जाता।”

बता दें, तय समय तक 50 ओवर पूरा ना करने की वजह से भारतीय टीम को नुकसान हुआ था। 47वें ओवर से ही भारत पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया था। आखिरी के चार ओवर में टीम इंडिया को एक अतिरिक्त खिलाड़ी सर्कल में रखना पड़ा था।

क्या कुलदीप यादव को पहले अटैक में लाने का लालच था?

नहीं, सच में नहीं। हमें नहीं पता था कि गुरनूर अपने क्रैम्प्स के साथ वापस आकर बॉलिंग करेगा या नहीं। इसलिए वहां थोड़ी अनसर्टेनिटी थी। और हम जानते थे कि मैच आखिर तक जाएगा। और, वह एक विकेट लेने वाला बॉलर है और मैं चाहता था कि आखिर में उसके कुछ ओवर हों।

चोटों और अनसेटल्ड स्क्वॉड के बावजूद एक ODI टीम के तौर पर भारत की प्रोग्रेस

मैं कहूंगा कि मैं काफी खुश हूं, लेकिन जैसा मैंने कहा, मुझे लगता है कि अभी भी कुछ एरिया हैं। हमारी फील्डिंग बहुत बेहतर हो सकती थी। कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि सीरीज में हमने लगभग छह या सात कैच छोड़े, जो वर्ल्ड कप से पहले अच्छा संकेत नहीं है। आप चाहते हैं कि आपकी फील्डिंग टॉप नॉच हो। [उन एरिया पर जहां अभी भी फाइन ट्यूनिंग की जरूरत है] डेथ बॉलिंग भी। मुझे लगता है, कभी-कभी हम सच में क्लियर नहीं होते कि हम अटैक कर रहे हैं या डिफेंड कर रहे हैं, खासकर जब हम डेथ ओवर्स में बॉलिंग कर रहे होते हैं। एक दिन ऐसे गेम में, अगर विरोधी टीम पांच या छह रन पीछे है, तो आप कभी भी पक्का नहीं होते कि कौन सी फील्ड लेनी है, क्या हम डेथ ओवर्स में बहुत जल्दी जा रहे हैं या हम अभी भी मिडिल ओवर्स की तरह बॉलिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ये कुछ ऐसे एरिया हैं जिनमें हमें निश्चित रूप से बेहतर होने की जरूरत है।

पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले गिल तीसरे वनडे में मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसे बारे में उन्होंने कहा, “जब भी आप जल्दी आउट होते हैं तो आप हमेशा निराश होते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आज, मुझे नहीं लगता कि मैं उस बॉल पर उतना कुछ कर पाता जितना मैं कर सकता था।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन गिल ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार? 351 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया