Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs WI This cancer has ruined West Indies Test cricket Head Coach Daren Sammy confesses the bitter
IND vs WI: इस 'कैंसर' ने निगला वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट, कोच डेरेन सैमी ने कबूला सबसे कड़वा सच

IND vs WI: इस 'कैंसर' ने निगला वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट, कोच डेरेन सैमी ने कबूला सबसे कड़वा सच

संक्षेप:

वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले सबसे कड़वा सच कबूला है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट का पतन ‘कैंसर’ है जो बरसों पहले शुरू हुआ।

Wed, 8 Oct 2025 04:31 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का पतन व्यवस्था का ‘कैंसर’ है जिसकी शुरुआत काफी पहले हो गई थी। दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि प्रदर्शन के दम पर अगली पीढ़ी के लिए छोटे प्रारूप के कई रोल मॉडल हैं और संसाधन उपलब्ध होने पर ही वे खेल सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 अक्टूबर से दिल्ली में दूसरा टेस्ट आयोजित होगा। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रनों से जीता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वेस्टइंडीज ने 42 साल से सीरीज नहीं जीती

यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में क्या दिक्कत है और उन्हें इसे लेकर कैसा महसूस होता है, हेड कोच सैमी ने कहा, ‘‘आखिरी बार हमने यहां टेस्ट सीरीज 1983 में जीती थी जब मैं पैदा हुआ था।’’ वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। सैमी ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि मुझ पर नजरें होंगी। हम आलोचना से कतराते नहीं हैं लेकिन समस्या की जड़ दो साल पुरानी नहीं है। यह बहुत पहले शुरू हो गया था।’’

‘अगर आपको कैंसर नहीं होता तो…’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कैंसर की तरह है जो व्यवस्था में पहले से था। अगर आपको कैंसर नहीं होता, तो आपको पता है कि क्या होता है। यह स्तन कैंसर जागरूकता का महीना है। तो इसे कहने का यह एक अच्छा तरीका है। कि हमारी समस्याएं सतह पर नहीं हैं। ये हमारी व्यवस्था में गहराई से जड़ें जमा चुकी है।’’ वेस्टइंडीज को भारत ने पहले टेस्ट में एक पारी और 140 रन से हराया।

सैमी ने इस बात को लेकर जताया खेद

सैमी ने खेद जताया कि जब वेस्टइंडीज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम थी तब उस तरह से इसका व्यावसायिक फायदा नहीं उठा सकी जो भारत ने शीर्ष टीम बनने के बाद उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम पांच टेस्ट मैच खेल रहे हैं, चार महीने एक ही जगह पर। दुनिया का मनोरंजन कर रहे हैं जहां दूसरे बोर्ड को फायदा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में, चाहे वह प्रबंधन की कमी हो, विरोध हो, या जो भी हो, हमें आगे बढ़ने और आगे बढ़ने में मदद के लिए वित्तीय संसाधनों की जरूरत है।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |