सौरव गांगुली ने WI के खिलाफ मुकाबले को लेकर भारत को दिया बड़ा हिंट, कहा- बड़े स्कोर वाला मैच होगा

Feb 28, 2026 10:09 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share Share
Follow Us on

सौरव गांगुली का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में अच्छी बैटिंग करनी होगी। उन्होंने कहा है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला हाईस्कोरिंग होने वाला है।

सौरव गांगुली ने WI के खिलाफ मुकाबले को लेकर भारत को दिया बड़ा हिंट, कहा- बड़े स्कोर वाला मैच होगा

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को अनुमान लगाया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां खेला जाने वाला 'करो या मरो' का सुपर आठ मैच 'बडे स्कोर' वाला होगा और वह चाहते हैं कि घरेलू टीम के बल्लेबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। ईडन गार्डन्स में रविवार को होने वाले इस मैच का विजेता ग्रुप एक से दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। पिछली बार जब यह टूर्नामेंट भारत में खेला गया था, तब वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में मेजबान टीम को हराकर खिताब जीता था।

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गंगुली ने मैच पूर्व संध्या पर यहां कहा, ''अतीत में जो हुआ उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने 10 साल पहले 2016 में जीत हासिल की थी। दोनों ही अच्छी टीमें हैं, हर कोई जानता है कि यह करो या मरो का मैच है। दोनों ही टीमें जीत सकती हैं।''

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''उनके (वेस्टइंडीज) पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर... वेस्टइंडीज टीम में कई पावर-हिटर हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, यह बड़े स्कोर वाला मैच होगा।''

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच को उसी पिच पर खेला जाएगा जहां स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट का पहला 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। भारत इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स में अपना पहला मैच खेलेगा, लेकिन वेस्टइंडीज को इस मामले में थोड़ा फायदा है, क्योंकि वे पहले ही इस मैदान पर ग्रुप लीग के दो मैच खेल चुके हैं और दोनों (स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ) में जीत हासिल की है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।