शुभमन गिल ने वनडे में दूसरी बार ठोका दोहरा शतक, रोहित के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे में दूसरी बार दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

 Indian skipper Shubman Gill
भारतीय कप्तान शुभमन गिल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया। गिल वनडे फॉर्मेट में दूसरी बार 200 के पार पहुंचने में सफल हुए हैं। वहीं वह भारत के लिए वनडे में दूसरी बार दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ही तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल ने गुवाहाटी वनडे में 62 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसके बाद उन्होंने अगले 100 रन बनाने में 55 गेंद लगे। उन्होंने 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी हुई। घर पर गिल का ये लगातार तीसरा शतक है।

शुभमन गिल ने दूसरी बार लगाया दोहरा शतक

वनडे में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने तीन बार वनडे में 200 का आंकड़ा पार किया है। वनडे में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे। इसके बाद 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली थी। अब तक वनडे क्रिकेट में 10 बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं, जबकि 13 बार दोहरा शतक लगे हैं।

सचिन और सहवाग के बाद रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी खेलकर अपना पहला वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया। इसके बाद 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। ये वनडे में किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगस स्कोर है। शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक मारा था।

वनडे में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और फिर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने दूसरी बार ये कमाल किया है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 से अधिक रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी बार दोहरा शतक लगा है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक मारा था।

शुभमन गिल ने बुधवार को वनडे में अपना हाईएस्ट स्कोर भी बनाया। उन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन बनाए। अपनी पारी में गिल ने 26 चौके और 8 छक्के लगाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन गिल ने दूसरी बार ठोका दोहरा शतक, रोहित के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटर