भारतीय टीम की गेंदबाजी यूनिट को फिर लगा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे से हुए बाहर
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे नहीं खेल सकेंगे। उन्हें दूसरे मैच में चोट लगी, जिसके कारण वह 5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध को बुधवार को दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी नहीं कर सके। हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुवाहाटी में अपने वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने जॉन कैंपबेल (101 रन) , शाई होप (104 रन) और आमिर जांगू (114 रन) के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। भारत ने इसके जवाब में शुभमन गिल के दोहरे शतक (नाबाद 233 रन) और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत 39 गेंद शेष रहते वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे सफल रन चेज पूरा किया।
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे नहीं खेल सकेंगे। भारतीय टीम तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को मुल्लांपुर में खेलेगी । प्रसिद्ध छह अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। उन्हें यहां दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी और वह पांच ही ओवर फेंक सके। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 405 रन बनाये लेकिन भारत ने 43.3 ओवर में आठ विकेट बाकी रहते जीत दर्ज करके श्रृंखला में 2-0 की बढत बना ली।
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दूसरे वनडे के बाद प्रसिद्ध की चोट की पुष्टि की थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को मुल्लनपुर में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा। प्रसिद्ध टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो 6 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होगी। इससे पहले हर्षित राणा और कई अन्य गेंदबाज चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे।
गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई
एशियाई खेलों की टीम में शामिल जसप्रीत बुमराह और बाहर चल रहे मोहम्मद सिराज की अनुपस्थिति में भारत 2027 विश्व कप से पहले युवाओं को आजमा रहा है। लेकिन तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रदर्शन ने काफी सवाल खड़े किए क्योंकि इससे तेज गेंदबाजी में उसकी अनुभवहीनता उजागर हो रही है। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज किए जाने के बीच भारत की विकल्प तलाशने की कोशिश प्रभावशाली नहीं दिखी।
जम्मू कश्मीर से भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने आकिब नबी ने अपने 8.5 ओवर में 84 रन लुटाए, उन्हें सपाट पिच पर वेस्टइंडीज को रोकने में संघर्ष करना पड़ा। गुरनूर बरार ने 96 रन देकर दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया।



