वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन ही नहीं, कोच गौतम गंभीर के लिए ये भी सिरदर्द; पहले T20I में बदलाव तय

लखनऊ, भाषा
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से पांच मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के सामने लखनऊ मैच में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के अलावा एक और सिरदर्द होगा।

Vaibhav Sooryavanshi Sanju Samson and Gautam Gambhir
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और हेड कोच गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

एशियन गेम्स 2026 की गोल्ड मेडल विजेता भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ में होने वाले पहले टी20 मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी दुविधा संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी में से किसी एक का चयन करने को लेकर होगी। एशियाई खेलों में वीवीएस लक्ष्मण कोच थे और उन्होंने सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को प्लेइंग इलेवन में रखा था लेकिन अब गंभीर कोच है और ऐसे में रणनीतिक बदलाव होना तय है, भले ही दोनों कोच आठवें नंबर तक बल्लेबाजी रखने में विश्वास रखते हैं। लेकिन अगर गंभीर की रणनीति को करीबी नजर से देखें तो वह सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में नहीं रखेंगे। अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप पसंद बने हुए हैं।

सैमसन नंबर तीन पर सहज नहीं दिखे

निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खराब पिचों पर लक्ष्मण ने इन तीनों बल्लेबाजों को टीम में रखा। सूर्यवंशी और विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, जबकि सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। यह फैसला पिच की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। लेकिन लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच पर गंभीर एक बार फिर सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में वापस लाने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि निचले क्रम में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का बैकअप मौजूद है। सैमसन नंबर तीन पर सहज नहीं दिखे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दो अर्धशतक बनाए थे। मध्य क्रम में पहले से ही कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, उपकप्तान तिलक वर्मा, ऑलराउंडर शिवम दुबे और रेड्डी के साथ-साथ अक्षर पटेल भी मौजूद हैं। ऐसे में सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को अंतिम एकादश में रखने की संभावना बहुत कम है।

कोच गौतम गंभीर के लिए ये भी सिरदर्द

कोच गंभीर के लिए एक और सिरदर्द तेज गेंदबाजी आक्रमण होगा जिसमें अनुभवी अर्शदीप सिंह के साथ-साथ अपेक्षाकृत अनुभवहीन मयंक यादव (छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच) और प्रिंस यादव (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच) शामिल हैं। स्पिन गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव संभालेंगे। अगर गंभीर बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते हैं, तो नमन धीर को प्रिंस या मयंक की जगह लिया जा सकता है। यह भी देखना बाकी है कि अय्यर स्पिनर के रूप में अभिषेक का इस्तेमाल करते हैं नहीं। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने एशियाई खेलों में कुछ विकेट लेकर अपने गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज T20I सीरीज अय्यर की कप्तानी की भी एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि उन्हें एक मजबूत टी20 टीम के खिलाफ खेलना है। वेस्टइंडीज को इस प्रारूप में मजबूत टीम माना जाता है, जिसने 2012 और 2016 में दो बार टी20 विश्व कप जीता था। अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी कम रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की है।

भारतीय टीम ने पिछले 10 मैचों से इतने जीते

आंकड़ों के हिसाब से देखें तो भारत की टीम मजबूत स्थिति में नजर आती है क्योंकि उसने स्वदेश मेंर खेले गए पिछले 10 मैचों में से नौ में कैरेबियाई टीम को हराया है। वेस्टइंडीज के पास टी20 प्रारूप में रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं, जिनकी भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अनुभव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में काफी मांग है। शाई होप की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज मजबूत टीम है। उसकी बल्लेबाजी काफी हद तक होप, हेटमायर, पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड पर निर्भर रहेगी। वेस्टइंडीज के पास ऑलराउंडर विभाग में रोस्टन चेज, कीमो पॉल, पॉवेल और शेफर्ड जैसे खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजी विभाग की कमान बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और तेज गेंदबाज शमर जोसेफ संभालेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती और चेज की ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से उसके आक्रमण को मजबूती मिलेगी। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, इशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोनन हेटमायर, अकील हुसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, आमिर गांजू।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन ही नहीं, कोच गौतम गंभीर के लिए ये भी सिरदर्द