नीतीश कुमार रेड्डी ने तो गजब कर दिया! लपक लिया ऐसा कैच, जो सबके बस की बात नहीं- देखें VIDEO

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nitish Kumar Reddy Catch Video: ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के तीसरे दिन गजब का कैच लपका। उन्होंने फुल लेंथ डाइव लगाई और टेगनारिन चंद्रपॉल को पवेलियन की राह दिखाई।

नीतीश कुमार रेड्डी ने तो गजब कर दिया! लपक लिया ऐसा कैच, जो सबके बस की बात नहीं- देखें VIDEO

क्रिकेट में फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच पकड़ा आसान नहीं होता है। इस तरह के कैच पकड़ना सबके बस की बात नहीं, खासकर स्क्वायर लेग पर। हालांकि, भारत के 22 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तो गजब कर दिया। उन्होंने इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अद्भुत कैच लिया, जिसे देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए आठवें ओवर में टेगनारिन चंद्रपॉल को पवेलियन की राह दिखाई। वेस्टइंडीज के ओपनर चंद्रपॉल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी पारी में 23 गेंदों में 8 रन बनाए।

29 वर्षीय चंद्रपॉल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पुल करने का प्रयास किया। गेंद सही से उनके बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और स्क्वायर लेग की दिशा में चली गई, जहां रेड्डी मौजूद थे। स्क्वायर लेग पर गेंद को पकड़ना मुश्किल होता है और हवा में तैरते हुए तो और भी कठिन। अन्य कोई फील्डर होता तो शायद कोशिश करने के बावजूद गेंद नहीं पकड़ पाता मगर रेड्डी की फुर्ती का जवाब नहीं। वह बाईं तरफ से जा रही गेंद पर बाज की तरह झपटे। उन्होंने फुल लेंथ डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। रेड्डी का कमाल देखकर सिराज हैरान थे और फिर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखर गई। रेड्डी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।

देखें वीडियो…

भारत ने अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पारी और 140 रनों से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रनों पर सिमटी। एलिक अथानाजे ने सर्वाधिक 38 रन जुटाए। जस्टिन ग्रीव्स ने 25 रन बटोरे। कप्तान रोस्टन चेस (1) और शाई होप (1) समेत पांच प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इससे पहले भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित की। भारत को पहली पारी के आधार पर 286 रन की दमदार बढ़त मिली। वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 162 रन ही जुटा सकी थी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100), विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (125) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेडा (नाबाद 104) ने शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल (50) ने फिफ्टी जमाई।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।