Ind Vs Wi Score: इंदौर में भारत ने लिया पिछली हार का बदला, वेस्टइंडीज को 14 रनों से दी शिकस्त

Ind Vs Wi Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए कैरेबियाई टीम को 14 रनों से शिकस्त दी है। भारत के 224 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 ही बना सकी।

Ind Vs Wi Score: इंदौर में भारत ने लिया पिछली हार का बदला, वेस्टइंडीज को 14 रनों से दी शिकस्त

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 मैच में 14 रनों से हराया

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

Ind Vs Wi Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए कैरेबियाई टीम को 14 रनों से शिकस्त दी है। भारत के 224 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 ही बना सकी।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में आज के दिन टॉस नहीं गया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 7 रनों के स्कोर पर 3 रन बनाते हुए संजू सैमसन पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और जिस टीम के लिए एक वक्त तक लग रहा था कि स्कोर 250 के पार हो जाएगा, वहां भारतीय टीम सिर्फ 223 रन ही बना सकी और आखिरी गेंद तक पहुंचकर ऑलआउट भी हो हई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान सिर्फ तीस गेंदों का सामना किया। अभिषेक शर्मा ने टी-20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। भारत ने अपनी प्लेइंग XI में दो अहम बदलाव किए। टॉस के वक्त कप्तान अय्यर ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी शिवम दुबे के स्थान पर आए हैं और प्रिंस यादव को कुलदीप यादव के स्थान पर जगह मिली है। वैभव सूर्यवंशी को आज भी मौका नहीं मिला।

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कप्तान शाई होप को अर्शदीप सिंह ने जल्दी आउट कर दिया। अर्श के आउट होने के बाद शेमरन हेटमायर ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, एक छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने कुछ जुनूनी शॉट लगाए। टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी पावर हिटिंग का परिचय दिया लेकिन बड़ा स्कोर नहीं कर सके। आखिरकार वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी और भारत ने 14 रनों से मुकाबला जीतकर पिछले मैच में मिली 6 विकेट से हार का बदला ले लिया। भारत की ओर से आज के मैच में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की। नमन धीर आज के मैच में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए। अक्षर पटेल एक बार फिर काफी महंगे रहे। अर्शदीप ने तीन, नमन धीर ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और नीतीश रेड्डी को एक-एक सफलता हासिल हुई। प्रिंस यादव और मयंक यादव को कोई भी विकेट नहीं मिला।

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना लिया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

IND- 223/10 (20 ओवर)

WI: 209/7 (20 ओवर)

टी-20 सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्डे, अमीर जांगू, कीमो पॉल।

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

Ind Vs Wi Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए कैरेबियाई टीम को 14 रनों से शिकस्त दी है। भारत के 224 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 ही बना सकी।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: अर्शदीप ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को किया धराशायी

रदरफोर्ड के रूप में वेस्टइंडीज का 7वां विकेट आउट हो गया है। उन्होंने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदों को अब धराशायी कर दिया है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: 151 पर वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट

151 के स्कोर पर वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। अभी भी जीत के लिए काफी रन चाहिए। रदरफोर्ड मैदान पर बने हुए हैं। नीतीश रेड्डी ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका दिया है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर

14 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 134 रन चार विकेट के नुकसान पर हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कसा है। रदरफोर्ड अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: वेस्टइंडीज के चार बैटर आउट

वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। हालांकि, नमन धीर ने एक और शिकार कर लिया है। पूरन को 42 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। वेस्टइंडीज के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। अब भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ रही है। रदरफोर्ड बैटिंग कर रहे हैं।

Share
Ind%20Vs%20Wi%20LIVE%20Score:%20वेस्टइंडीज%20के%20चार%20बैटर%20आउट%0a%0a्टइंडीज%20का%20स्कोर%20100%20के%20पार%20पहुंच%20चुका%20है।%20हालांकि,%20नमन%20धीर%20ने%20एक%20और%20शिकार%20कर%20लिया%20है।%20पूरन%20को%2042%20रनों%20के%20निजी...%0a%0aऔर%20पढ़ें:%0a%0a%20https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fs%2Fdeeplink%3FtargetUrl%3Dhttps%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Find-vs-wi-live-score-india-vs-west-indies-3rd-t20i-indore-commentary-scorecard-update-live-blog-201791712761674.html%26utm_source%3Dlhstory_whatsapp%26utm_campaign%3Dlh_article_share%26utm_medium%3Dlhmweb%26redirectToBrowser%3Dfalse%26skipPreviewPageIOS%3Dfalse%26appPrefix%3Dlh%20%0a%20सबसे%20तेज%20और%20सटीक%20खबरों%20के%20लिए%20डाउनलोड%20करें%20हिन्दुस्तान%20ऐप%20%0a%20%20https%3A%2F%2Fhhiphonehindiapp.page.link/AppDownload target="_blank" class="whtsappIcn" data-lh-ga4-event="social_icon_click" data-lh-cta-text="whatsapp" data-lh-page-type="Live Blog" data-lh-section-name="cricket" data-lh-story-id="201791712761674" data-lh-current-url="/cricket/ind-vs-wi-live-score-india-vs-west-indies-3rd-t20i-indore-commentary-scorecard-update-live-blog-201791712761674.html" data-lh-target-url="https://api.whatsapp.com/send?text=<strong>Ind%20Vs%20Wi%20LIVE%20Score:%20वेस्टइंडीज%20के%20चार%20बैटर%20आउट</strong>%0a%0a्टइंडीज%20का%20स्कोर%20100%20के%20पार%20पहुंच%20चुका%20है।%20हालांकि,%20नमन%20धीर%20ने%20एक%20और%20शिकार%20कर%20लिया%20है।%20पूरन%20को%2042%20रनों%20के%20निजी...%0a%0aऔर%20पढ़ें:%0a%0a%20https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fs%2Fdeeplink%3FtargetUrl%3Dhttps%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Find-vs-wi-live-score-india-vs-west-indies-3rd-t20i-indore-commentary-scorecard-update-live-blog-201791712761674.html%26utm_source%3Dlhstory_whatsapp%26utm_campaign%3Dlh_article_share%26utm_medium%3Dlhmweb%26redirectToBrowser%3Dfalse%26skipPreviewPageIOS%3Dfalse%26appPrefix%3Dlh%20%0a%20सबसे%20तेज%20और%20सटीक%20खबरों%20के%20लिए%20डाउनलोड%20करें%20हिन्दुस्तान%20ऐप%20%0a%20%20https%3A%2F%2Fhhiphonehindiapp.page.link/AppDownload" data-lh-cta-position="5" data-lh-data-source="Non-Amp"> WhatsApp share Ind%20Vs%20Wi%20LIVE%20Score:%20वेस्टइंडीज%20के%20चार%20बैटर%20आउट title="twitter" target="_blank" data-lh-ga4-event="social_icon_click" data-lh-cta-text="twitter" data-lh-page-type="Live Blog" data-lh-section-name="cricket" data-lh-story-id="201791712761674" data-lh-current-url="/cricket/ind-vs-wi-live-score-india-vs-west-indies-3rd-t20i-indore-commentary-scorecard-update-live-blog-201791712761674.html" data-lh-target-url="https://twitter.com/share?url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fs%2Fdeeplink%3FtargetUrl%3Dhttps%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Find-vs-wi-live-score-india-vs-west-indies-3rd-t20i-indore-commentary-scorecard-update-live-blog-201791712761674.html%26utm_source%3Dlhstory_twitter%26utm_campaign%3Dlh_article_share%26utm_medium%3Dlhmweb%26redirectToBrowser%3Dfalse%26skipPreviewPageIOS%3Dfalse%26appPrefix%3Dlh&text=<strong>Ind%20Vs%20Wi%20LIVE%20Score:%20वेस्टइंडीज%20के%20चार%20बैटर%20आउट</strong>" data-lh-cta-position="5" data-lh-data-source="Non-Amp"> Twitter share Facebook share

Ind Vs Wi LIVE Score: वेस्टइंडीज ने खोए 3 विकेट

कप्तान शाई होप के बाद वेस्टइंडीज के दो और बैटर पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच रहा है। 9.4 ओवर की समाप्ति पर कैरिबियाई टीम ने 82 रन बना दिए हैं। भारतीय गेंदबाजी ने पकड़ मजूबत रखी है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने ठोके 54 रन

Ind Vs Wi LIVE Score: वेस्टइंडीज की टीम ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। हेटमायर 33 और पूरन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में बनाए 35 रन

Ind Vs Wi LIVE Score: वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। शिमरन हेटमायर 12 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। कमिल ने 5 रन बनाया है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारत के 223 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो गई है। भारत को पहली सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने शाई होप को पवेलियन लौटा दिया है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया विशाल लक्ष्य

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 223 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज के सामने 224 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: तिलक वर्मा हुए रन आउट

16.4 ओवर में भारत ने 193 रन बना दिए हैं। अभी-अभी तिलक वर्मा अनोखे अंदाज मं रन आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। वे 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद 5 गेंदों में 10 रन बनाकर नमनधीर भी आउट हो गए हैं। संजू सैमसन 3 और कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर, अभिषेक शर्मा आउट

10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 125 रन चार विकेट के नुकसान पर है। अभिषेक शर्मा तीस गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: अभिषेक शर्मा के 2000 रन पूरे

भारत ने 6 ओवर में 87 रन बना दिए हैं। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में एक और अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। अभिषेक शर्मा का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: अभिषेक-ईशान का तूफान

संजू सैमसन के 7 रनों के टीम स्कोर पर आउट होने के बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर में 45 रनों पर पहुंच गया है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: सस्ते में आउट हुए संजू, भारत को लगा पहला झटका

भारत को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। संजू 6 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें समार जोसेफ ने कैच आउट कराया। भारत को पारी की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 82 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस बार कोई कमाल दिखाए बिना पवेलियन लौट गए हैं।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: भारतीय टीम ने किए हैं प्लेइंग XI में दो बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग XI में दो अहम बदलाव किए हैं। टॉस के वक्त कप्तान अय्यर ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी शिवम दुबे के स्थान पर आए हैं और प्रिंस यादव को कुलदीप यादव के स्थान पर खिलाया जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी को आज भी मौका नहीं मिला है।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। देखिए प्लेइंग XI कैसी है। वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं या नहीं।

Share

Ind Vs Wi LIVE Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

अब से कुछ ही मिनटों के बाद साढ़े 6 बजे टॉस होगा। क्या भारतीय टीम कोई बदलाव करेगी इसकी भी जानकारी मिलेगी।

Share

First Published : October 11, 2026, 15:35 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटInd Vs Wi Score: इंदौर में भारत ने लिया पिछली हार का बदला, वेस्टइंडीज को 14 रनों से दी शिकस्त