IND vs WI Highlights: भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज, आखिरी मैच में वेस्टइंडीज का दमदार पलटवार
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद 162 रनों की बदौलत शनिवार को भारत को तीसरे और आखिरी वनडे में पांच विकेट से हराया। भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती।
IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने शनिवार को भारत को तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 351 रन बनाए। इसके जवाब में कप्तान शाई होप के नाबाद 162 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 10 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर मैच जीता। शाई होप ने 143 गेंदों पर नाबाद 162 रन में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
शाई होप ने खेली दमदार पारी
वेस्टइंडीज ने 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। शाई होप और जॉन कैम्पबेल के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। उन्हें मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। आमिर जांगू रन आउट हुए। उन्होंने 56 गेंद में 67 रन बनाए। शाई होप और आमिर जांगू ने अच्छी गति से बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। जब ऐसा लगा कि भारत के पास कोई तरकीब नहीं बची है, तब एक रन-आउट से जांगू आउट हो गए।
इसके बाद होप ने लगातार दो अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। पहली शेरफेन रदरफोर्ड के साथ, जिन्हें रिव्यू लेने के बावजूद गलत तरीके से 'कैच बिहाइंड' करार दिया गया। और फिर कीमो पॉल के साथ। यह एक अहम साझेदारी थी। होप थोड़ा संघर्ष कर रहे थे और पॉल ने आक्रामक रुख अपनाकर ज़रूरी रन-रेट को काबू में रखा। 40वें ओवर तक रन-रेट के मामले में आगे चल रही वेस्टइंडीज ने पॉल के आउट होने के बाद थोड़ी गति खो दी। आखिरी 5 ओवरों में 56 रनों की ज़रूरत थी, तब होप ने एक बार फिर तेज़ी दिखाई। उन्होंने 46वें ओवर में कुलदीप के खिलाफ एक छक्का और एक चौका लगाया, अगले ओवर में गुरनूर बराड़ के खिलाफ लगातार बाउंड्री मारी और फिर 48वें ओवर में मैच लगभग वेस्टइंडीज की झोली में डाल दिया, जब अंशुल कंबोज ने 22 रन लुटा दिए।
भारत ने बनाए 351 रन
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए। भारत के लिए विकेटकीपर लोकेश राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 92 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए जेडेन सील्स ने तीन जबकि कीमो पॉल ने दो विकेट लिए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में दो बड़े झटके लगे। कप्तान शुभमन गिल एक रन और विराट कोहली बिना खाता खोले पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रोहित और गायकवाड़ ने धीरे-धीरे मैच पर भारत का नियंत्रण वापस कायम किया। दोनों ने 15वें ओवर के बाद रन गति बढ़ाई और भारत को 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद रोहित ने 18वें ओवर में अपना 63वां वनडे अर्धशतक पूरा किया।
अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने फिर अल्जारी जोसेफ को निशाना बनाया। उन्होंने शॉर्ट गेंद को पुल करके चौका लगाया और अगली ही गेंद पर कवर के ऊपर से शानदार शॉट खेलकर और चार रन बटोरे। रोहित कीमो पॉल की गेंद को पुल करने की कोशिश में ज्वेल एंड्रयू को कौच दे बैठे जिससे वह शतक पूरा करने से आठ रन से चूक गये। तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी टूटने के पांच गेंद बाद गायकवाड़ भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपना दूसरा वनडे अर्धशतक पूरा किया, लेकिन सील्स ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए उन्हें आउट कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया।
केएल राहुल का शतक
इसके बाद राहुल और नमन धीर ने भारतीय पारी की रनगति को और तेज किया। दोनों ने 43 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार बल्लेबाज के रूप में उतरे धीर ने 21 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। वह गुडाकेश मोती की गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश में आउट हुए। राहुल ने भी अब आक्रामक तेवर दिखाते हुए फाइन लेग के ऊपर से जोरदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और इसके बाद सील्स की गेंद को साइट स्क्रीन की दिशा में भेजते हुए एक और छक्का जड़ दिया।
राहुल ने अंतिम ओवर में 21 रन बटोरे। उन्होंने लगातार दो छक्के लगाने के बाद चौका जड़ा और भारत को 350 रन के पार पहुंचाते हुए अपनी पारी को शानदार अंदाज में समाप्त किया। इस दौरान नीतिश कुमार रेड्डी (16 गेंद में नौ रन) तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे तो वहीं और पदार्पण कर रहे अंशुल कंबोज ने 44वें ओवर में मोती की गेंदों पर दो छक्के लगा कर रन आउट होने से पहले नौ गेंद में 17 रन बनाये।
पहला वनडे का नतीजा
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। भारत ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुभमन गिल (110) और विराट कोहली (139) के शतकों की बदौलत 41.1 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
दूसरे वनडे में भारत ने मारी बाजी
गुवाहाटी में खेला गया दूसरा वनडे हाईस्कोरिंग रहा। वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाज जॉन कैम्पबैल (101), शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक ठोका। इन शतकीय पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जोकि वनडे में वेस्टइंडीज का हाईएस्ट स्कोर है। इसके जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक (101) लगाया। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल ने 133 गेंद में नाबाद 223 रन बनाए। भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट पर 406 रन बनाकर मैच जीता।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को पांच विकेट से हराया। 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने कप्तान शाई होप के नाबाद 162 रनों की बदौलत 10 गेंद रहते मैच अपने नाम किया।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंद में 29 रन
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंद में 29 रन चाहिए। टीम ने शाई होप के शतक की बदौलत 47 ओवर में 5 विकेट खोकर 323 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने 46वें ओवर में 300 का आंकड़ा छू लिया है। शाई होप 131 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को 29 गेंद में 50 रन चाहिए।
IND vs WI Live Socre: कुलदीप ने फोर्ड को भेजा पवेलियन
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज को 44वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। फोर्ड 12 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप को मैच में पहली सफलता मिली है।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज को 41वें ओवर में चौथा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज कीमो पॉल 35 गेंद मं 44 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 4 विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Socre: होप और कीमो पॉल ने पारी को संभाला
IND vs WI Live Socre: कप्तान शाई होप और कीमो पॉल के बीच चौथे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। टीम को 60 गेंद में 81 रन चाहिए।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए 100 से कम रन
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज की टीम को तीसरे वनडे में जीत के लिए 100 से कम रन चाहिए। टीम ने 38 ओवर में 3 विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं। होप शतक बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Socre: शाई होप ने ठोका शतक
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाया है। उन्होंने 104 गेंदों में सेंचुरी लगाई। पिछले मैच में भी कप्तान ने शतक मारा था। ये उनका 21वां वनडे शतक है।
IND vs WI Live Socre: शरफेन रदरफोर्ड हुए आउट
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उनके कैच आउट को लेकर विवाद हो गया है। नमन और राहुल की अपील पर अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट दे दिया था लेकिन उन्होंने तुरंत रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने माना कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर कीपर के हाथों में गई है। हालांकि जब गेंद बैट के करीब पहुंची तो उनके बल्ले का किनारा पैड से भी टकराया था।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने 25 ओवर में बनाए 177 रन
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 150 गेंद में 175 रन चाहिए। शाई होप 81 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs WI Live Socre: आमिर जांगू हुए रन आउट
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज आमिर जांगू 56 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वह रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।
IND vs WI Live Socre: आमिर जांगू ने भी लगाया अर्धशतक
IND vs WI Live Socre: भारत के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाने वाले आमिर जांगू ने शनिवरा को तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 गेंद में 50 रन पूरे किए।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने ठोकी फिफ्टी
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 46 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह अपनी पारी में 6 चौके लगा चुके हैं।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने पूरे किए 100 रन
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम को यहां से जीत के लिए 252 रन चाहिए। उसके 9 विकेट शेष हैं।
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में बनाए 78 रन
IND vs WI Live Socre: वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 78 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 274 रन चाहिए। जांगू 22 और होप 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Socre: मोहम्मद सिराज ने कैम्पबेल को पवेलियन भेजा
IND vs WI Live Socre: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शनिवार को वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल को क्लीन बोल्ड किया। कैम्पबेल 7 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI Live Socre: गुरनूर बरार ने कैम्पबैल का कैच छोड़ा
IND vs WI Live Socre: भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला विकेट मिल सकता था लेकिन गुरनूर बरार जॉन कैम्पबैल का कैच ले नहीं पाए। कैम्पबेल ने पिछले मैच में शतक लगाया था।
IND vs WI Live Socre: मोहम्मद सिराज ने किया पहला ओवर
IND vs WI Live Socre: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीसरे वनडे में भारत के लिए पहला ओवर डाला। वह शुरुआती दो मैचों में नहीं खेले थे।
IND vs WI Live Socre: केएल राहुल का शतक
IND vs WI Live Socre: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 80 गेंद में शतक पूरा किया। राहुल का वनडे में ये दूसरा सबसे तेज शतक है। उनका वनडे में ये नौवां शतक है। राहुल ने 87 गेंद में नाबाद 129 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
IND vs WI Live Socre: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए 351 रन
IND vs WI Live Socre: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली।