IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने चौथा मैच जीतकर सीरीज की बराबर, भारत नहीं बना पाया 248 रन
IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने बुधवार को चौथे टी20 मैच में भारत को 24 रनों से मात दी। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर की।
IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान शे होप ने शतक लगाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन ही बना सका। अर्शदीप सिंह को हाथ में चोट लगी, जिसके कारण वह रिटायर्ड आउट हुए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 5 विकेट चटकाए।
संजू ने खेली दमदार पारी
वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मैच में शे होप के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। टीम के लिए शे होप ने सर्वाधिक रन (102) बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल, अर्शदीप और प्रिंस यादव को सफलता मिली। इसके जवाब में भारत ने 5वें ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवाया। संजू ने 23 गेंद में 56 रन बनाए। ईशान किशन 6 रन ही बना सके। कीमो पॉल ने पारी के 5वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट किया। अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर बिना खाता खोले आउट हुए। तिलक वर्मा ने 25 गेंद में 43 रन बनाए, उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 32 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंद में 41 रन बनाए। प्रिंस खाता नहीं खोल सके और अक्षर पटेल ने तीन रन बनाए। अर्शदीप सिंह चोट लगने के कारण रिटायर्ड आउट हुए।
शे होप ने जड़ा शतक
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 5वें ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज एंड्रयू ने 16 गेंद में 21 रन बनाए। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। प्रिंस यादव ने 9वें ओवर में शिमरन हेटमायर को पवेलियन भेजा। होप और हेटमायर के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंद में 58 रन की साझेदारी हुई। प्रिंस यादव को सफलता मिली। रोवमैन पावेल ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। होप की शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने एक बल्लेबाजी वाली सतह पर भारत के सामने 248 का लक्ष्य रखा।
होप ने इस दौरे का अपना चौथा शतक बनाया। टी 20 में होप का यह तीसरा शतक है और ऐसा करते हुए वह वेस्टइंडीज़ की ओर इस प्रारूप में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। होप ने 50 गेंद की पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी की। रदरफोर्ड की 26 गेंद की तूफानी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने दो बदलाव किए, जबकि भारत पिछली टीम के साथ उतरा है। वेस्टइंडीज की टीम में कामिल पूरन की जगह ज्वेल ऐंड्र्यू की वापसी हुई है, जबकि सैंपसन की जगह रोमारियो शेफर्ड को मौका मिला है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर सीरीज कब्जा करने के काफी करीब है।
चौथे मैच के लिए भारत-वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने भारत को हराया
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रनों से हराया। वेस्टइंडीज द्वारा मिले 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर की।
IND vs WI 4th T20I Live: नीतीश के बाद प्रिंस भी लौटे पवेलियन
IND vs WI 4th T20I Live: नीतीश कुमार रेड्डी 20 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। कीमो पॉल ने अगली गेंद पर प्रिंस यादव को आउट करके मैच में चौथा विकेट लिया।
IND vs WI 4th T20I Live: भारत का छठा विकेट गिरा
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम को 17वें ओवर में छठा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए।
IND vs WI 4th T20I Live: तिलक-नीतीश के बीच 50 से अधिक की साझेदारी
IND vs WI 4th T20I Live: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच 26 गेंद में 59 रन की साझेदारी हो गई है और अब टीम को 24 गेंद में 59 रन चाहिए। तिलक 34 और नीतीश 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16वें ओवर में टीम ने 21 रन बटोरे।
IND vs WI 4th T20I Live: भारत को जीत के लिए चाहिए 80 रन
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 80 रन चाहिए। टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 34 और नीतीश कुमार रेड्डी 14 क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs WI 4th T20I Live: नमन धीर बिना खाता खोले आउट
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। नमन धीर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। भारत ने 5 विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs WI 4th T20I Live: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वह 12वें ओवर में मोती का शिकार बने।
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने 10 ओवर में बनाए 115 रन
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंद में 133 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 24 और तिलक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI 4th T20I Live: श्रेयस अय्यर सस्ते में हुए आउट
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। शमार ने उन्हें कैच आउट करवाया।
IND vs WI 4th T20I Live: पावरप्ले में भारत ने बनाए 80 रन
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच में पावरप्ले में एक विकेट खोकर 80 रन बनाए हैं। संजू 56 और ईशान 6 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI 4th T20I Live:ईशान किशन भी लौटे पवेलियन
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने तीन गेंद में 6 रन बनाए। कीमो पॉल ने संजू सैमसन और फिर ईशान किशन को आउट किया।
IND vs WI 4th T20I Live: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम को 5वें ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 23 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
IND vs WI 4th T20I Live:भारत ने पूरे किए 50 रन
IND vs WI 4th T20I Live: भारतीय टीम ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। संजू और अभिषेक ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। सैमसन अर्धशतक के करीब हैं।
IND vs WI 4th T20I Live: संजू सैमसन खेल रहे दमदार पारी
IND vs WI 4th T20I Live: संजू सैमसन ने पावरप्ले में बड़े शॉट लगाए हैं। वह 17 गेंद में 43 रन बना चुके हैं। वह अपनी पारी में चार छक्के लगा चुके हैं।
IND vs WI 4th T20I Live: अभिषेक और सैमसन क्रीज पर मौजूद
IND vs WI 4th T20I Live: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत के लिए मैदान पर हैं। पहले ओवर में रोस्टन चेज ने सिर्फ सात रन दिए।
IND vs WI 4th T20I Live: शे होप ने सीरीज में लगाया दूसरा शतक
IND vs WI 4th T20I Live: स्टार बल्लेबाज शे होप ने हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में शतक लगाया है। इससे पहले वह दूसरे मैच में भी शतक लगा चुके हैं। भारत के दौरे पर होप का ये चौथा शतक है। होप ने चौथे मैच में पारी के आखिरी ओवर की अंतिम दो गेंदों पर छक्का लगाकर 100 रन बनाया।
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में बनाए 247 रन
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने कप्तान शे होप के शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। होप ने 50 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए।
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में बनाए 228 रन
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। शे होप 89 रन और रदरफोर्ड 43 रन बनाकर खेल रहे। मयंक यादव ने 19वें ओवर में रदरफोर्ड का कैच छोड़ा।
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने पूरे किए 200 रन
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने 16वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने तीन विकेट गंवाए हैं। होप शतक के करीब पहुंच गए हैं।
IND vs WI 4th T20I Live: अर्शदीप ने पावेल को भेजा पवेलियन
IND vs WI 4th T20I Live: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वह 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। होप और पावेल के बीच 27 गेंद में 46 रन की साझेदारी हुई।