कुलदीप यादव ने वनडे में झटके 200 विकेट, शेन वॉर्न और जंपा रह गए पीछे
कुलदीप यादव वनडे में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने शेन वॉर्म और एडम जंपा को पीछे छोड़ा।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दो विकेट लेकर वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। कुलदीप अन्य गेंदबाजों की तुलना में थोड़ा कम महंगे रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर कीमो पॉल को आउट करके ये कारनामा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने जॉन कैम्पबैल, होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए, जोकि वनडे में उनका हाईएस्ट टोटल भी है।
सबसे तेज 200 वनडे विकेट
स्पिनरों में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने का कारनामा पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सकलैन मुश्ताक के नाम है। उन्होंने वनडे में 5451 गेंदों में 200 वनडे विकेट पूरे किए थे। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने 5782 गेंदों में 200 विकेट लिए थे। भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 6319 गेंदों में 200 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा ने 6385 गेंदों में 200 वनडे विकेट लिए। इंग्लैंड के आदिल रशीद ने 6881 गेंदों में ये कमाल किया था। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न को 200 विकेट लेने में 6983 गेंदें लगी थी।
भारत के लिए सबसे कम वनडे में 200 विकेट
भारत के लिए सबसे कम वनडे मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा मोहम्मद शमी के नाम है। उन्होंने 104 वनडे में 200 वनडे विकेट लिए थे। स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 123 वनडे मैचों में 200 विकेट हासिल किए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने 133 वनडे मैचों में 200 विकेट लिए। जबकि जहीर खान ने 144 मैचों में ये कमाल किया था। अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ ने 147 वनडे मैचों में ये कारनामा किया।
कप्तान शाई होप , जॉन कैंपबेल और आमिर जांगू के शतकों से वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी में दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 403 रन बनाये। कुलदीप यादव शुरुआत में काफी महंगे रहे थे। कुलदीप को अपने सातवें ओवर में पहली सफलता मिली। उन्होंने शाई होप को आउट किया। जोकि 94 गेंद में 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उन्होंने कीमो पॉल को भी अपना शिकार बनाया। हालांकि वह ज्यादा रन नहीं बना सके थे। कैंपबेल ने 68 गेंद में 101, होप ने 94 गेंद में 104 और जांगू ने 77 गेंद में 114 रन बनाये । भारत के लिये कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये ।



