शे होप ने खतरे में डाला रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड, कप्तान के तीन T20I शतक में दो गजब के संयोग

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shai Hope T20I Century: वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने भारत के खिलाफ चौथे T20I में शतक जमाया। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने विशाल टारगेट रखा था। भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

Shai Hope
हैदराबाद T20I में कप्तान शे होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप जबर्दस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत दौरे पर गदर काट रखा है। होप का बल्ला वनडे के बाद टी20 सीरीज में जमकर चल रहा। उन्होंने बुधवार को भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर 50 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 9 सिक्स शामिल हैं। होप की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 247/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और 24 रनों से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 19.3 ओवर में 223 रन जुटाए। यह 32 वर्षीय होप का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा शतक है। उन्होंने T20I में तीनों शतक बतौर कप्तान लगाए हैं।

होप के तीन T20I शतक में दो गजब के संयोग

होप के तीन T20I शतक में दो गजब के संयोग देखने को मिले हैं। दरअसल, होप ने जब भी वेस्टइंडीज के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया तो वह हर बार नाबाद लौटे। उन्होंने तीनों शतकीय पारियों में एक जैसा स्कोर बनाया। होप ने हैदराबाद से पहले भारत के खिलाफ रांची (9 अक्टूबर) में सेंचुरी जड़ी थी। उन्होंने तब 45 गेंदों में 6 चौकों और 9 सिक्स की मदद से नाबाद 102 रन बटोरे। वेस्टइंडीज ने रांची में 6 विकेट से जीत हासिल की। होप ने पहली T20I सेंचुरी जुलाई 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोकी थी। उन्होंने बस्सेटेरे के मैदान पर 57 गेंदों में 8 चौकों और 6 सिक्स की बदौलत नाबाद 102 रन जोड़े। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता था।

होप ने रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड खतरे में डाला

होप T20I में फुल मेंबर टीम के कप्तान के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। रोहित शर्मा ने भी भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए तीन सेंचुरी लगाई थीं। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए ऐसा किया। बाबर अब सिर्फ पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान हैं। होप बतौर कप्तान एक शतक लगाने के बाद रोहित और बाबर को पछाड़ देंगे। इसके अलावा, होप एक और कमाल किया है। वह भारत में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा इंटरनेशन सेंचुरी लगाने वाले विदेशी प्लेयर बन गए हैं। होप ने अब तक भारतीय सरमजीं पर आठ शतक जमाए हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने भी आठ-आठ बार ऐसा किया।

T20I में फुल मेंबर टीम के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

3 - शे होप (35 पारियां)

3 - रोहित शर्मा (62 पारियां)

3 - बाबर आजम (78 पारियां)

2 - हैरी ब्रूक (25 पारियां)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़होप ने खतरे में डाला रोहित का ये रिकॉर्ड, तीन T20I शतक में दो गजब के संयोग