WI की टी20 टीम में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, वनडे सीरीज में ठोके थे 239 रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IND vs WI 1st T20I: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले अपने स्क्वॉड में नए खिलाड़ी को जोड़ा है। इस खिलाड़ी ने वनडे सीरीज में 239 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम किया था।

Amir Jangoo
आमिर जंगू

IND vs WI 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार, 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम में एक धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हुई है। इस बल्लेबाज ने वनडे सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई थी। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि लेफ्टी बल्लेबाज आमिर जंगू हैं। 3 मैच की सीरीज में आमिर जंगू ने एक शतक समेत कुल 239 रन बनाए थे और वह वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। उन्हें चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह वेस्टइंडीज की टी20 टीम में बतौर कवर खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गयया है।

ज्वेल एंड्रयू को तीसरे वनडे के दौरान लगी थी चोट

ज्वेल एंड्रयू को भारत के खिलाफ 3 अक्टूबर को हुए आखिरी वनडे के दौरान उंगली में चोट लगी थी। यह चोट तब लगी जब एंड्रयू भारत की पारी के 36वें ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर कवर पर नमन धीर का कैच ले रहे थे। एंड्रयू ने नमनधीर को आउट करने के लिए कैच तो पकड़ा, लेकिन इस दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई। उन्हें एक्स-रे और आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन में कोई फ्रैक्चर नहीं दिखा।

एंड्रयू घटना के तुरंत बाद मैदान पर नहीं लौटे और बाद में न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड सफल चेज के दौरान बैटिंग नहीं की। वह वेस्टइंडीज की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उन्हें T20I सीरीज से बाहर नहीं किया गया है।

जंगू T20I सेटअप में हाल की अच्छी फॉर्म लेकर आए हैं। दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से उन्होंने सात T20I खेले हैं, लेकिन भारत के खिलाफ ODI सीरीज़ में उनके प्रदर्शन ने काफी ध्यान खींचा।

उन्होंने शुरुआती ODI में नाबाद 58 रन बनाए, दूसरे में 114 और तीसरे में 67 रन जोड़कर सीरीज 239 रन के साथ खत्म की। वह शुभमन गिल और शे होप के बाद सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

उनके शामिल होने से वेस्टइंडीज की टीम में एक और विकेट-कीपिंग और बैटिंग ऑप्शन जुड़ गया है। जंगू का T20I रिकॉर्ड अभी सात मैचों में 120.74 के स्ट्राइक रेट से 163 रन है। अब वह अपने ODI फॉर्म को सबसे छोटे फॉर्मेट में भी जारी रखना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज की अपडेटेड T20I टीम:

शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WI की टी20 टीम में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, वनडे सीरीज में ठोके थे 239 रन