IND vs WI 4th T20I Live Streaming: आज कहां और कितने बजे से होगी भिड़ंत? फ्री में यहां देख सकते हैं मैच
IND vs WI 4th T20I Live Streaming: आज भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आयोजित होगा। आप फ्री में भी इस मैच को टीवी पर लाइव देख सकते हैं। भारत फिलहाल सीरीज में आगे है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। भारत ने इंदौर में आयोजित तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से शिकस्त दी थी। श्रेयस ब्रिगेड बुधवार को सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में होगी। वहीं, शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की नजर भारत को हराकर सीरीज में बने रहने पर होगी। एक बार फिर मैच का रुख दोनों टीमों के 'पावर हिटर्स' पर निर्भर करेगा। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शादानर फॉर्म में हैं। ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज की ओर से होप और शेरफान रदरफोर्ड का बल्ला चला है। चलिए, आपको बताते हैं कि चौथा टी20 मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं?
IND vs WI दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच बुधवार (14 अक्टूबर) को आयोजित होगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस वेस्टंडीज चौथा टी20 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इस मैदान पर अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और हर बार जीत दर्ज की।
IND vs WI चौथा टी20 कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के कप्तान 6 बजकर 30 मिनट पर टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 कैसे देखें लाइव?
इंडिया वर्सेस वेस्टंडीज चौथे टी20 मैच का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। आप यह मैच ऑनलाइन जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, आप आप फ्री में चौथा टी20 देखना चाहते हैं तो डीडी फ्री डिश की जरूरत होगी। आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं। आप मैच से जुड़े दिलचस्प अपडेट्स, लाइव स्कोरकार्ड और क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।
भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल।
वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड।


